Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah 'रोशन' के आरोपों पर 'भिड़े' की प्रतिक्रिया, निर्माता पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 11 May 2023 02:58 PM (IST)

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक लोकप्रिय सिट-कॉम है। इस शो में कई कलाकार अहम भूमिका निभाते हैं। शो अक्सर टीआरपी में भी टॉप ...और पढ़ें

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है।
    Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली रोशन और जेनिफर मेस्त्री बंसीवाल ने शो के निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब इस पर शो में 'भिड़े' की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदावरकर ने प्रतिक्रिया दी है।

    जेनिफर मेस्त्री बंसीवाल ने निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है

    अब शो के निर्माता पर शो में मिसेस रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मेस्त्री बंसीवाल ने निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे उन पर कई बार हावी होने का प्रयास कर चुके हैं। इसे वे शुरुआत में नजरअंदाज करती थी ताकि वह काम से हाथ ना धो बैठे। उन्होंने सेट पर के व्यवहार की भी बात की। उन्होंने कहा, "सभी वहां पर बतौर बंधुआ मजदूर काम कर रहे हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Jennifer Mistry Bansiwal🧚‍♀️♾ (@jennifer_mistry_bansiwal)

    जेनिफर मेस्त्री बंसीवाल के आरोपों पर मंदार चंदावरकर ने प्रतिक्रिया दी है

    अब इस पर शो में भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदावरकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पिंकविला से बातचीत की। उन्होंने कहा, "मुझे पता नहीं कि उसने ऐसा क्यों किया। मैं अभी भी सोच में हूं। मैं यह भी नहीं जानता कि इन दोनों के बीच में क्या हुआ है।" जब मंदार से पूछा गया कि क्या सेट पर पुरुष प्रधान व्यवहार किया जाता है। इस पर उन्होंने कहा, "यहां पर पुरुष प्रधान मानसिकता नहीं है बल्कि यहां लोगों को स्वस्थ और खुशी का वातावरण मिलता है। अन्यथा यह शो इतना लंबा नहीं चलता।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Jennifer Mistry Bansiwal🧚‍♀️♾ (@jennifer_mistry_bansiwal)

    जेनिफर ने कहा था कि शो के निर्माता ने कई बार उनसे फेवर मांगा था

    इसके पहले जेनिफर ने कहा था कि शो के निर्माता ने कई बार उनसे फेवर मांगा था। वे उनकी बातों को नजरअंदाज करती थी क्योंकि वह काम से हाथ नहीं धोना चाहती थी अब उनका कहना है कि पानी सिर के ऊपर चला गया है। उन्हें सेट के अंदर जाने नहीं दिया जाता और जबरन दरवाजा बंद कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने एक वकील को हायर किया है और उन्हें जल्द न्याय मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है।