विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taarak Mehta: इस शख्स ने 8 महीने पहले कर लिया था तय छोड़ देगा जेठालाल का साथ, क्या अगला नंबर है इस एक्ट्रेस का

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 04 Jan 2023 09:39 PM (IST)

तारक मेहता एक लोकप्रिय सिटकॉम शो है। इस शो को पिछले काफी वक्त से बड़े झटके लग रहे हैं। अभी ...और पढ़ें

Photo Credit : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Photo Credit : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:  सब टीवी पर आने वाले फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर एक बार फिर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इस शो से जुड़े एक और अहम शख्स ने 14 सालों का साथ छोड़ दिया। तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा, टप्पू यानी राज अनादकट और दयाबेन यानी दिशा वकानी के बाद अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के डायरेक्टर मालव राजदा ने शो को छोड़ दिया है। राज के हाथ में पूरे शो की कमान थी। उसके जाने से न सिर्फ दर्शकों को बल्कि शो को भी बड़ा झटका लगा है। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने इन सब बातों पर सफाई दी है। उन्होंने शो छोड़ने की प्लानिंग आज नहीं बल्कि 8 महीने पहले ही कर ली थी, लेकिन इसके पीछे की वजह का खुलासा मालव ने अब किया है।

8 महीने पहले ही कर ली थी शो छोड़ने की प्लानिंग

'तारक मेहता' के डायरेक्टर मालव राजदा ने 'ईटाम्स' से खास बातचीत में शो को लेकर बात की है। उन्होंने बताया, 'शो छोड़ने का फैसला बहुत ही कठिन था। ये अचानक लिया गया फैसला नहीं था। ये एक प्री प्लान्ड डिसीजन था। इस पर मैंने करीब 6 से 8 महीने तक सोच विचार भी किया। इसके बाद जाकर मैं ये फैसला ले सका, क्योंकि मैं कुछ नया और क्रिएटिव करना चाहता था। मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहता था, खुद को चुनौती देना चाहता था और दुनिया का पता लगाना चाहता था।'

मालव की पत्नी भी हैं शो का हिस्सा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मालव राजदा की पत्नी भी अहम किरदार निभा रही हैं। उनकी पत्नी कोई और नहीं शो में रीटा रिपोर्टर की भूमिका में नजर आने वाली प्रिया आहूजा हैं। ऐसे में मालव के शो से जात ही लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि क्या अब प्रिया भी इस शो को छोड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक प्रिया की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

View this post on Instagram

A post shared by Malav Rajda (@malavrajda)