Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या Tejasswi Prakash और Karan Kundrra ने कर ली गुपचुप शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 09:32 AM (GMT+05:30)

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर खबर आ रही है कि कपल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। ...और पढ़ें

    तेजस्वी-करण की शादी की चर्चा। फोटो क्रेडिट- एक्स

    तेजस्वी-करण की शादी की चर्चा। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। कई बार खबर आई कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन उन्होंने हमेशा इन खबरों को खारिज किया है।

    अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Wedding) की शादी की खबरें चर्चा में आ गई हैं। इंटरनेट पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे उनकी शादी के कयास लगाए जा रहे हैं।

    क्या तेजस्वी-करण ने कर ली शादी?

    सोशल मीडिया पर गपशप हो रही है कि एक प्राइवेट सेरेमनी में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने शादी कर ली है। बुधवार को एक यूजर ने एक्स हैंडल पर लिखा, "तब तक प्राइवेट रखिए, जब तक यह पर्मानेंट न हो जाए। बधाईहो करण और तेजस्वी। आपकी जिंदगी के नए चैप्टर के लिए बहुत-बहुत बधाई।"

    पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई है जिसमें तेजस्वी, करण कुंद्रा की बाहों में दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने लाल रंग का लहंगा-चोली पहना है, वहीं करण ने आइवरी कलर का कुर्ता-पायजामा कैरी किया है।

     

    खबरों पर चुप हैं तेजस्वी-करण

    एक और एक्स यूजर ने फोटो शेयर की जिसके साथ बधाई वाला कैप्शन लिखा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट्स वायरल हुए, लोग कयास लगा रहे हैं कि उनकी शादी हो गई है। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। दैनिक जागरण इन खबरों की पुष्टि नहीं करता है।

    यह भी पढ़ें- आलीशान घर की मालकिन बनीं Tejasswi Prakash, मुंबई के पॉश एरिया में खरीदा इतने करोड़ रुपये का फ्लैट

    करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी

    करण और तेजस्वी के दोस्ती और प्यार की शुरुआत बिग बॉस के घर में हुई थी। दोनों सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में नजर आए थे। पहले दोनों दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे उनके बीच प्यार की चिंगारी जगी। तभी से कपल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Karan Kundrra ने प्यार में की सभी हदें पार, सीने पर गुदवाया तेजस्वी प्रकाश का चेहरा