यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejasswi Prakash Pics: गोवा बीच पर तेजस्वी प्रकाश ने लुटाया करण कुंद्रा पर प्यार, सामने आई ये रोमांटिक फोटो
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का नाम जरूर शामिल होगा। बीते 11 अक्टूबर को तेजस्वी ...और पढ़ें

HighLights
- गोवा में तेजस्वी प्रकाश ने सेलिब्रेट किया करण का बर्थडे
- कपल की रोमांटिक तस्वीरें हुई वायरल
- करण कुंद्रा को लेकर तेजस्वी ने लिखी खास बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम करने वालीं तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। आए दिन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर तेजस्वी का नाम जमकर सुर्खियां बटोरता है।
हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का जन्मदिन गोवा में सेलिब्रेट किया है। इस मौके की रोमांटिक तस्वीरों को अब तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए एक नजर इस कपल की इन लेटेस्ट फोटो पर डालते हैं।
गोवा में तेजस्वी प्रकाश ने सेलिब्रेट किया करण का बर्थडे
सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के बाद से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर इस कपल की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनती रहती हैं। ऐसे में अब जब तेजस्वी ने करण के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, तो उसका जिक्र होना तो बनता है।
'नागिन' टीवी सीरियल फेम तेजस्वी की ओर से साझा की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि करण और वह एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। गोवा समंदर बीच पर तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा के साथ रोमांटिक पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
खबरें और भी

इन फोटो के कैप्शन में टीवी अदाकारा ने लिखा है- ''मेरे सबसे फेवरेट इंसान और दोस्तों में से सबसे खास हो तुम, रेत पर तुम्हारे साथ रात में तारों को निहारना, रात भर कभी न खत्म होने वाली हमारे लंबी बातें मेरी लिए खास हैं। जन्मदिन मुबारक को माई लव।''

सोशल मीडिया पर छाईं तेजस्वी-करण की ये फोटो
इन रोमांटिक तस्वीरों और कैप्शन के जरिए तेजस्वी प्रकाश ने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा पर जमकर प्यार लुटाया है। आलम ये है कि अब सोशल मीडिया पर करण और तेजस्वी की ये लेटेस्ट तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस इस कपल की इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।