विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: Tejasswi Prakash के साथ शूटिंग सेट पर हुआ हादसा, जले हाथ के साथ सुनाई पूर घटना

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sun, 29 Dec 2024 04:25 PM (IST)

तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। तेजस्वी अक्सर किसी न किसी वजह से ...और पढ़ें

तेजस्वी प्रकाश के साथ हुआ हादसा (Photo Credit- Instagram)
तेजस्वी प्रकाश के साथ हुआ हादसा (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. तेजस्वी प्रकाश के साथ हुआ हादसा
  2. शूटिंग करते वक्त जला एक्ट्रेस का हाथ
  3. मास्टरशेफ के सेट पर हुईं थीं स्पॉट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tejasswi Prakash Injured:  तेजस्वी प्रकाश अपनी मस्ती भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। अभिनेत्री पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती है। उन्हें बिग बॉस और नागिन जैसे शोज से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। फिलहाल उनको लेकर जो खबर आ रही उससे फैंस परेशान हो सकते हैं। शूटिंग के दौरान तेजस्वी प्रकाश का हाथ जल गया है जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है।  

तेजस्वी प्रकाश का कैसे जला हाथ

शनिवार को तेजस्वी प्रकाश को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान वो ब्लू टॉप और ग्रे जॉगर में दिखाई दीं। तेजस्वी ने पैपराजी को पोज भी दिए। इसी दौरान पैपराजी ने उनके हाथों के बारे में सवाल किया जिसके बाद उन्होंने बताया की उनका हाथ जल गया है। तेजस्वी ने कहा कि कुकिंग करते वक्त उनका हाथ जल गया था। बता दें कि इससे पहले भारती सिंह के लाफ्टर शेफ शो में राहुल वैद्य के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। वो भी खाना बनाते वक्त चोटिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: करणवीर का खुलासा, Shalin Bhanot के साथ घंटों वीडियो कॉल पर रहती थीं Eisha Singh?

ये स्टार्स आएंगे शो में नजर

तेजस्वी प्रकाश के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो नागिन 6 में दिखाई दी थीं। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वो बिग बॉस के 15वें सीजन की विनर रह चुकी हैं। इसी दौरान उनकी करण कुंद्रा की लव स्टोरी का आगाज भी हुआ था। जल्द ही मास्टरशेफ में नजर आने वाली हैं। इस शो में अर्चना गौतम भी नजर आने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)

उनको लेकर भी खबर आई थी कि खाना बनाते वक्त उनका हाथ कट गया था। अर्चना ने खुद इसके बारे में बताया था। इस शो में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, फैसल मलिक, उषा नाडकर्णी, कबिता सिंह जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। शो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।ॉ

Photo Credit- Instagram

रीम शेख भी हुई थीं घायल

तेजस्वी प्रकाश से पहले कुकिंग-कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के सेट पर रीम शेख के साथ भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। दरअसल शो में वो खाना बना रही होती हैं और भारती से बात कर रही होती हैं तभी अचानक कढ़ाई से तेल उनके फेस पर छटक पड़ता है। इस वजह से उनके चेहरे पर काफी दाग भी पड़ गए थे। चोट के कुछ दिन बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि अब वो ठीक हो गई हैं।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: कहीं Karanveer Mehra के हाथ से फिसल न जाए ट्रॉफी, ये 5 कारण फिनाले रेस से काट सकते हैं पत्ता?