Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kapil Sharma Show में सुनील ग्रोवर की वापसी पर कृष्णा से ये क्या बोल गए राजीव ठाकुर, कहा- तुझे दिक्कत हो जाएगी

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 10:29 AM (IST)

    कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा है कि शो में सुनील को भी आ जाना चाहिए। याद दिला दें कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद से शो को छोड़ दिया था। इसक ...और पढ़ें

    Photo Credit : The Kapil Sharma Show Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : The Kapil Sharma Show Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो' बीते काफी सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ये शो टीआरपी में भी अपनी जगह बनाए रहता है। इस शो पर स्टार्स से लेकर कई फेमस हस्तियां अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने आती हैं।

    ये शो कई विवादों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहा है। कई कलाकारों ने इस शो को अलविदा भी कहा है। वहीं, कई फिर से कपिल के शो पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में कपिल शर्मा  के शो में कृष्णा अभिषेक की वापसी से फैंस काफी खुश हैं। वहीं, अब फैंस शो की जान रहे सुनील ग्रोवर की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी बीच शो का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।

    क्या है 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर रहे हैं मशहूर गुलाटी

    सोनी टीवी के सोशल मीडिया पर अकाउंट पर 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में सपना यानी कृष्णा अभिषेक मस्ती का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल, कृष्णा से कहते हैं, ‘सपना तू आ गई है, बड़ा अच्छा लग रहा है।' इस पर सपना कहती है, ‘मालूम है कप्पू, ये सीजन आने का इच है। मैं आ गई,  सिद्धू जी भी आ गए। धीरे-धीरे सारे पुराने लोग वापस आने वाले हैं।' सपना की बात सुनकर राजीव ठाकुर कहते हैं, ‘ज्यादा खुश मत हो,  ज्यादा पुराने आ गए न, तो तू भी जाएगी।' 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन हो रहे वायरल

    कपिल शर्मा शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स मजेदार कमेंट्स के साथ जहां, शो में कृष्णा अभिषेक की वापसी पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स पुराने लोगों की वापसी वाले कमेंट पर सुनील ग्रोवर के शो में आने को लेकर कयास लगा रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा है कि शो में सुनील को भी आ जाना चाहिए। याद दिला दें कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद से शो को छोड़ दिया था। इसके बाद से ही फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 

    खबरें और भी