Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sugandha Mishra के पति संकेत भोसले की तबियत हुई खराब, डॉक्टर ने कहा इन्हें नींद की...

    By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 12:18 PM (IST)

    हाल ही में दिवाली के मौके पर सुगंधा मिश्रा ने पति संग कई सारी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में दोनों की खास बॉन्डिंग बस देखते ही बन रही है। इन त ...और पढ़ें

    Photo Credit : Sugandha Mishra And Sanket Bhosale Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Sugandha Mishra And Sanket Bhosale Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की जानी-मानी कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा और कॉमेडियन एक्टर डॉक्टर संकेत भोसले की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। सुगंधा और संकेत ने पिछले साल 26 अप्रैल, 2021 को सात फेरे लिए थे। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी की तस्वीरें को फैंस ने काफी पसंद किया था।  वहीं शादी के बाद भी दोनों लगातार कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। वहीं फैंस भी दोनों के वीडियो को खूब एंजॉय करते हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने पति को डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर गई हैं। यहां देखें वीडियो...

    View this post on Instagram

    A post shared by Sugandhaa S Misshra (@sugandhamishra23)

    संकेत भोसले की तबियत हुई खराब

    सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें आप देख सकते हैं की दोनों डॉक्टर के पास गए हैं। डॉक्टर सुगंधा से कहते हैं, 'आपको पति को आराम की सख्त जरूरत है। मैं नींद की गोलियां दे रहा हूं।' इस पर सुगंधा डॉक्टर से पूछती हैं ये इनको कब-कब देनी है। इस पर डॉक्टर कहते हैं कि ये इनके लिए नहीं है आपको लिए है। ये सुनते ही सुगंधा को जोर का झटका लगता है। वहीं संकेत ये सुनकर मुस्कुराने लगते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sugandhaa S Misshra (@sugandhamishra23)

    दिवाली के मौके पर पोस्ट की थी तस्वीरें

    आपको बता दें कि हाल ही में दिवाली के मौके पर सुगंधा मिश्रा ने पति संग कई सारी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में दोनों की खास बॉन्डिंग बस देखते ही बन रही है। इन तस्वीरों में संकेत कभी सुगंधा की साड़ी ठीक कर रहे हैं तो कभी उनके गले के हार को। इन तस्वीरों के साथ सुगंधा ने कैप्शन में लिखा, 'दिवाली के दिन पति के हाथों से साड़ी ठीक करवाने का अपना ही मजा है।' इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स ने दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ की थी।

    यह भी पढ़ें: Athiya Shetty Birthday: अथिया के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में किया विश, बेटी को मानते हैं जिंदगी

    खबरें और भी