यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Kapil Sharma Show: चंदन प्रभाकर ने किया खुलासा, बताया इस बड़ी वजह से छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो'
कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने भी शो से दूरी बना ली है। नए सीजन में भारती और कृष्णा को ना देख उनके फैंस काफी निराश हैं। भारती शो छोड़ने पर कहा था कि व ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। The Kapil Sharma Show : टीवी का फेमस काॅमेडी शो द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। इस बार शो में कई नए चेहरे नजर आ रहे हैं। इस सीजन के पहले एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘कठपुतली‘ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। हमेशा की तरह ही कपिल और अक्षय के बीच जमकर मस्ती मजाक देखने को मिला। वहीं जब अचानक ही शो में चंदू यानी चंदन प्रभाकर की एंट्री हुई तो उन्हें देखकर हर ऑडियंस हैरान रह गई, क्योंकि हाल ही में चंदन प्रभाकर ने ऐलान किया था कि उन्होंने शो को छोड़ दिया है। ऐसे में शो में उनका नजर आना हर किसी को कंफ्यूजन में डाल गया।
शो छोड़ने की खबरें थीं चर्चा में
बीते दिनों खबर आई थी कि चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया है। वहीं अब उनकी मौजूदगी से दर्शक काफी खुश हैं। बता दें कि कपिल और चंदन बेहद करीबी हैं। वह कई सालों तक कपिल के शो का हिस्सा रहे हैं। दर्शकों ने भी चंदू की एक्टिंग को खूब पसंद किया। ऐसे में अचानक से उनके शो छोड़ देने से दर्शक शॉक्ड हो गए थे। कपिल के शो में शो में वापसी के साथ ही अब चंदन ने खुद ‘द कपिल शर्मा शो‘ छोड़ने की असली वजह बताई है।
यह भी पढ़ें : Chandan Prabhakar: भारती सिंह-कृष्णा अभिषेक के बाद चंदन प्रभाकर ने भी छोड़ा शो, बताई ये वजह
कुछ समय के लिए लिया था ब्रेक
चंदन प्रभाकर ने ई-टाइम्स‘ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं पिछले पांच सालों से कपिल के शो का हिस्सा हूं। ऐसे में मैंने सिर्फ कुछ समय के लिए ब्रेक लिया। जब आप किसी प्रोजेक्ट पर लंबे वक्त तक काम करते हैं तो आपके लिए ब्रेक लेकर अन्य चीजों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताना चाहता हूं। इसके साथ ही उम्मीद कर रहा हूं कि जल्द ही वेब शो में काम करने की उम्मीद कर रहा हूं। वहीं कई लोगों ने मेरे शो में नजर न आने का गलत मतलब निकाला।‘