Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kapil Sharma ने जाह्नवी कपूर को फिल्म मिली की रिलीज पर दी बधाई, कहा- मिली को मिल रहे हैं शानदार रिव्यू

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 03:13 PM (IST)

    Kapil Sharma On Janhvi Kapoor फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस अवसर पर उन्हें कपिल शर्मा ने शुभकामनाएं दी है। उन ...और पढ़ें

    Kapil Sharma On Janhvi Kapoor: कपिल शर्मा कॉमेडियन है।
    Kapil Sharma On Janhvi Kapoor: कपिल शर्मा कॉमेडियन है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kapil Sharma On Janhvi Kapoor: द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा ने मिली फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे है। कपिल शर्मा ने एक फोटो भी शेयर की है। इसमें उन्हें जाह्नवी कपूर के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे है।

    कपिल शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'बधाई जाह्नवी कपूर'

    कपिल शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'बधाई जाह्नवी कपूर, मिली को अच्छे रिव्यू मिल रहे है। ढेरों प्यार और शुभकामनाएं।' कपिल शर्मा की फोटो पर जाह्नवी कपूर ने थैंक यू सर लिखा है। कपिल शर्मा को पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे 27 मिनट में 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं इस पर कई 490 कमेंट्स किए गए है। कई लोगों ने फोटो पर मजेदार कमेंट्स भी किए है।

    यह भी पढ़ें: Mili एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को क्रॉप टॉप और ऑरेंज शॉर्ट्स में किया गया स्पॉट, जानें कैसा था मूड, देखें वीडियो

    जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली की स्क्रीनिंग बीती रात मुंबई में रखी गई थी

    जाह्नवी कपूर की फिल्म की स्क्रीनिंग बीती रात मुंबई में रखी गई थी। इसमें कई कलाकार बहग लेने पहुंचे थे। इसमें रेखा, सारा अली खान और अनन्या पांडे जैसे नाम शामिल है। खास बात यह है कि अनन्या पांडे और सारा अली खान एक साथ पहुंची थी। दोनों इस अवसर पर काफी अच्छी लग रही थी। कपिल शर्मा कॉमेडियन है। वह इन दिनों द कपिल शर्मा शो होस्ट करते नजर आते है। इस शो में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Phone Bhoot की रिलीज के बीच कटरीना कैफ ने लेटेस्ट तस्वीरें की शेयर, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

    द कपिल शर्मा शो में जाह्नवी कपूर मिली का प्रमोशन करने पहुंची थी

    द कपिल शर्मा शो में जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म मिली का प्रमोशन करने पहुंची थी। इस अवसर पर उनके साथ उनके पिता बोनी कपूर भी उपस्थित थे। दोनों ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। दोनों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर भी साथ नजर आई है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)