यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक ने क्या सुदेश लहरी को दिया हैं 1 करोड़ रुपए का लोन, देखें मजेदार वीडियो
द कपिल शर्मा शो जल्द दोबारा शुरू होने वाला हैl हाल ही में कपिल शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की थीl इसमें अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म बेल बॉटम का प्रमोशन क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl द कपिल शर्मा शो एक बार फिर वापस आने को तैयार हैl इस शो में कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी भी नजर आने वाले हैंl अब कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें कृष्णा अभिषेक सुदेश लहरी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैंl
कृष्णा अभिषेक कहते है कि आज उन्हें विश्वास हो गया है कि उन्होंने जो एक करोड़ का लोन कृष्णा अभिषेक को दिया हैl वह वापस मिल जाएगाl कृष्णा अभिषेक ने सुदेश लहरी का वीडियो में मजाक उड़ाया हैl दोनों की दोस्ती काफी मजेदार हैंl दोनों ने कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी नाइट बचाओ जैसे कई शो में काम किया हैl
View this post on Instagram
वीडियो में कृष्णा अभिषेक कहते है, 'आज हमारा पहला दिन है कपिल शर्मा शो काl मैं बहुत खुश हूंl दिल से मैं इतना खुश हूं कि आज सुदेश ने इतना बढ़िया किया आपनेl सुदेश जी की आज फर्स्ट टाइम एंट्री हुई हैl उन्होंने बहुत अच्छा काम किया हैl' इसके बाद सुदेश लहरी कहते है, 'कृष्णा उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनकी दोस्ती बहुत अच्छी हैl' इसपर कृष्णा अभिषेक कहते है, 'प्यार-व्यार नहीं हैl पैसे भी उधार दिए हैंl आज मुझे कॉन्फिडेंस है कि मेरा एक करोड़ मुझे वापस मिल जाएगाl' इसपर सुदेश लहरी हंसने लगते हैंl कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया हैl इसके अलावा उन्होंने और वीडियो शेयर किया हैl
View this post on Instagram
द कपिल शर्मा शो जल्द दोबारा शुरू होने वाला हैl हाल ही में कपिल शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की थीl इसमें अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म बेल बॉटम का प्रमोशन करते नजर आए थेl कपिल शर्मा ने लिखा था, 'सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म बेल बॉटम के लिए आशीर्वाद लेते हुएl' इसके साथ उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की थीl द कपिल शर्मा शो में भारती सिंह, किकू शारदा, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह की अहम भूमिका हैl वहीं सुमोना चक्रवर्ती अभी तक शो में नजर नहीं आ रही हैl