Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3 से कट गया दो मजबूत कंटेस्टेंट्स का पत्ता, कन्फर्म हुए नाम, फैंस को लगा तगड़ा झटका

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 09:43 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले अब से कुछ ही दिनों की दूरी पर है। शो में हर कंटेस्टेंट इस होड़ में है कि वह टॉप 5 में अपनी जगह बना ले। फैंस भी अपने प ...और पढ़ें

    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट्स अरमान मलिक, कृतिका मलिक, लवकेश कटारिया और रणवीर शौरी
    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट्स अरमान मलिक, कृतिका मलिक, लवकेश कटारिया और रणवीर शौरी

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 से दो कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
    2. टॉप 3 के लिए कंटेस्टेंट्स में जंग
    3. 2 अगस्त को है शो का ग्रैंड फिनाले

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का सफर कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। यह शो अपने अंतिम पड़ाव के काफी करीब है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते देखे जा सकते हैं। इस बीच वह घड़ी भी आ गई, जिसका किसी भी कंटेस्टेंट को इंतजार नहीं होता, लेकिन शो के नियम के अनुसार, उसका इन्हें पालन करना होता है।

    'बिग बॉस ओटीटी 3' में डबल एलिमिनेशन

    'बिग बॉस ओटीटी 3' पिछले कई दिनों से विशाल पांडे के एलिमिनेशन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। कई यूजर्स ने इस बात पर नाराजगी जताई कि विशाल को एलिमिनेट नहीं करना चाहिए था। लेकिन उनके फैंस ये जानकर खुश हो सकते हैं कि विशाल के बाद बिग बॉस हाउस में उनका सबसे बड़ा दुश्मन भी बेघर हो चुका है। जी हां, शो से अरमान मलिक (Armaan Malik) एलिमिनेट हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने टाइट कपड़े पहनने पर Kritika Malik को किया रोस्ट, बन गया अरमान मलिक का मुंह

    बिग बॉस की पल-पल की खबरें देने वाले फैन पेज द खबरी की ओर से इस बात की जानकारी सामने आई है। कम वोट्स के कारण अरमान मलिक बेघर हो गए हैं। इससे कृतिका को जरूर बुरा लगा होगा, लेकिन अरमान को पसंद नहीं करने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं।

    इस कंटेस्टेंट का भी कटा पत्ता

    अरमान के अलावा जो दूसरा कंटेस्टेंट बाहर हुआ है, उसका नाम सुन फैंस की खुशी एक पल में दुख में बदल गई। यूजर्स का कहना है कि उन्हें बिलकुल अंदाजा नहीं था कि अरमान के साथ इस कंटेस्टेंट को भी मेकर्स बाहर का रास्ता दिखाएंगे। जिस कंटेस्टेंट की हम बात कर रहे हैं, वह लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) हैं।

    खबरें और भी

    एलिमिनेशन से हैरत में फैंस

    लवकेश कटारिया के एलिमिनेशन ने फैंस को हैरत में डाला है। एक ने लिखा, 'लवकेश कटारिया? सच में। मैं जियो सिनेमा को डिलीट कर रहा हूं। फेक है ये सब।' एक अन्य ने लिखा, 'ऐसा नहीं हो सकता। इसका मतलब है कि या तो सना या फिर रणवीर विनर होगा।'

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले से पहले साई और अरमान ने खोले घरवालों के राज, बताया कौन है असली विलेन