यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: कम वोट्स के कारण बाहर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट, नाम सुन खुशी से झूम उठे फैंस
बिग बॉस ओटीटी 3 शो जब से शुरू हुआ है तब से किसी न किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बना हुआ है। इस शो में पहले अरमान मलिक (Armaan Malik) और उनकी निजी जिं ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस ओटीटी 3' में चर्चा में विशाल-अरमान का झगड़ा
- कम वोट्स के कारण बाहर हुईं शो की मजबूत कंटेस्टेंट
- चार कंटेस्टेंट्स पहले ही हो चुके हैं बाहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हर वीक कुछ नया और मनोरंजक देखने को मिलता है। कंटेस्टेंट्स के आपसी झगड़े खत्म नहीं होते। बीते दिनों विशाल पांडे और अरमान मलिक का झगड़ा शो का सबसे हाईलाइटिंग प्वाइंट रहा। वहीं, वीक खत्म होने के बाद जिस बात का सभी को डर रहता है, वह दिन आ गया है।
इस वीक के लिए नॉमिनेटेड हैं ये कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस ओटीटी 3' में मिड वीक और वीकेंड एविक्शन होता है। इस हफ्ते नॉमिनेशन में लवकेश कटारिया, चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit), अरमान मलिक, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से जिस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है, उसका नाम सामने आ चुका है।
यह भी पढ़ें: BB OTT 3: वीकेंड का वार में Armaan Malik पर भड़के विशाल पांडे के पिता, कहा- 'अगर उसका कैरेक्टर...'
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को लेकर एक प्रोमो सामने आया, जिसमें अनिल कपूर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) और बाकी कुछ कंटेस्टेंट्स से पूछा कि उनके हिसाब से कौन बाहर हो सकता है। रणवीर ने कहा कि उन्हें लगता कि चंद्रिका इस वीक एलिमिनेट हो जाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि विशाल पांडे और शिवानी कुमारी से कम उनकी फैन फॉलोइंग है। इसके बाद अनिल कपूर जनता का फैसला सभी को सुनाते हैं।
इस कंटेस्टेंट का सफर खत्म
बिग बॉस शो की पल-पल की अपडेट देने वाले फैन पेज की ओर से बताया गया कि इस वीक जिस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है, वह चंद्रिका हैं। जनता ने उन्हें सबसे कम वोट दिए हैं।
खबरें और भी
फैंस बोले- आखिरकार कुछ तो अच्छा हुआ
चंद्रिका के शो से बाहर होने की जानकारी मिलने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। एक ने लिखा, 'चलो अच्छा हुआ।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'ये अब तक की सबसे अच्छी खबर है।' एक फैन ने ये तक लिखा कि चंद्रिका के बाद अगला नंबर अरमान का हो सकता है।