Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avneet Kaur Dance Video: अवनीत कौर ने अपने हॉट डांस वीडियो से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस बोले- फायर हो आप

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2022 07:53 PM (IST)

    Avneet Kaur Dance Video अलादीन नाम तो सुना होगा फेम अवनीत कौर जल्द ही कंगना रनोट की फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन स्पेस ...और पढ़ें

    tiku weds sheru actress avneet kaur hot dance moves video viral on social media. Photo Credit/Instagram
    tiku weds sheru actress avneet kaur hot dance moves video viral on social media. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Avneet Kaur Dance Video: बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत करने वालीं अवनीत कौर आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अवनीत कौर ने अपने शानदार अभिनय से तो लोगों को इम्प्रेस किया ही, लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी अपने फैशन और शानदार रील्स से अवनीत हमेशा आग लगा देती हैं। अब हाल ही में अलादीन-नाम तो सुना होगा फेम अवनीत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अवनीत कौर अपने हॉट डांस से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती हुई दिखाई दे रही हैं।

    अवनीत कौर ने दिखाए हॉट डांस मूव्स

    इस बात में कोई दोराय नहीं है कि अवनीत कौर एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं और वह अपने डांस मूव्स से अक्सर अपने फैंस को इम्प्रेस करती हुईं नजर आती हैं। हाल ही में अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अवनीत कौर ब्लैक लूज टीशर्ट और ग्रीन लूज लोवर में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है। इस वीडियो में अवनीत कौर इंग्लिश गाने पर अपने हॉट डांस मूव्स से सबको दीवाना बना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अवनीत कौर को फायर बता रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Avneet Kaur Official (@avneetkaur_13)

    सोशल मीडिया पर अवनीत कौर के फैंस ने बांधे तारीफों के पूल

    अवनीत कौर के इस वीडियो को अब तक 2 लाख 85 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अवनीत कौर की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप बहुत ही फायर हो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैम आपका लुक और डांस दोनों बहुत ही शानदार है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'डांसिंग डीवा'। अवनीत कौर के इस पोस्ट पर लोग हार्ट और फायर वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Avneet Kaur Official (@avneetkaur_13)

    कंगना रनोट की फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदम

    अवनीत कौर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब काम किया है। लेकिन अब वह जल्द ही युवा अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। अवनीत कौर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट कंगना रनोट के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'टीकू वेड्स शेरु' में नजर आएंगी।

    खबरें और भी