Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टेढ़ी गर्दन, मुंह से निकलता खून, हैलोवीन पर सबसे डरावनी भूत बनीं Tina Datta, देख फटी रह जाएंगी आंखें

    Updated: Mon, 30 Oct 2023 05:13 PM (IST)

    टीना दत्ता टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। बिग बॉस 16 के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में दोगुनी रफ्तार से इजाफा होते देखने को मिला। एक्ट्रेस एक्ट ...और पढ़ें

    File Photo of Tina Datta. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Tina Datta. Photo Credit: Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 31 अक्टूबर को दुनियाभर में हैलोवीन डे मनाया जाएगा। विदेश में शुरू हुए इस कल्चर की धूम धीरे-धीरे भारत में भी देखने को मिली। आज आम लोगों से लेकर टेलीविजन आर्टिस्ट तक में हैलोवीन का क्रेज देखने को मिलता है। जहां तमाम सितारे खुद को भूतिया अवातर में तैयार कर फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं, वहीं टिंसेल टाउन की टीना दत्ता भी इन सबमें पीछे नहीं हैं।

    टीना दत्ता बनीं भूत

    बोल्ड अंदाज से हमेशा चर्चा में बनी रहने वालीं टीना दत्ता का हैलोवीन लुक देखने लायक है। मुंह से गिरती खून की लार और डरावनी बड़ी-बड़ी आंखें दिखाकर एक्ट्रेस ने लोगों को डराने की भरपूर कोशिश की है। उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से देखा जा रहा है। हैलोवीन वाले लेटेस्ट लुक में टीना का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रही है। तस्वीरों में टीना दत्ता व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट शर्ट में नजर आ रही हैं।

    खून की प्यासी हुईं टीना दत्ता!

    बंगाली बाला टीना दत्ता का वीडियो जैसे ही शुरू होता है, उनकी गर्दन मुड़ जाती है। उनके मुंह से खून निकल रहा है, जैसे वो किसी के खून की प्यासी हों। एक्ट्रेस का भूतिया अवतार देख कुछ यूजर्स की हंसी छूट गई है, तो कुछ ने उनकी मेहनत की तारीफ की। टीना दत्ता का वीडियो देख राखी सावंत की हंसी छूट गई। वहीं, फैंस ने उनकी रील पर 'सबसे प्यारी भूत' का कमेंट किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ✨Tinzi In TinzelTown✨🧚‍♀️ (@tinadatta)

    इसके पहले एक्ट्रेस ने दशमी स्पेशल फोटोशूट शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने बंगाली कल्चर को अच्छे से फ्लॉन्ट किया था। इसके अलावा वह रेगुलर फोटोशूट शेयर करती रहती हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज हमेशा देखने लायक होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tina Datta Pics: बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट पर छाया हॉटनेस का खुमार, लेटेस्ट तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा