Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shailesh Lodha: शैलेश लोढ़ा की खुली चेतावनी, पोस्ट पढ़ भड़के यूजर्स- 'बस अपनी इज्जत देख रहे हो'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 02:17 PM (IST)

    Shailesh Lodha तारक मेहता के नाम से घर-घर में फेमस हो चुके शैलेश लोढ़ा ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे पढ़ने के बाद लोगों ने असित मोदी से जु ...और पढ़ें

    File Photo of Shailesh Lodha. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Shailesh Lodha. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में लोकप्रिय हुए शैलेश लोढ़ा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं रह गए हैं। वह अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं, न ही किसी अन्य सीरियल में उन्हें अभिनय करते देखा जा सकता है। मगर, शैलेश लोढ़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टिंग के साथ ही उन्हें कविता लिखने और शायरी का भी शौक है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन को पढ़ने के बाद लोगों ने कई तरह के कयास लगाए हैं।

    शैलेश लोढ़ा ने कही ये बात

    शैलेश लोढ़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लेखक के किरदार में थे। उनका अचानक से शो को छोड़ कर जाना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। शैलेश लोढ़ा ने अपने कैरेक्टर और एक्टिंग के साथ एंकरिंग के जरिये भी लोगों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई, जिसे लोग आज भी याद करते हैं।

    हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर कि, जिसके कैप्शन में लिखा, 'दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत,ये एक चिराग,कई आँधियों पर भारी है...वसीम साहब का ये शेर बिलकुल मुफीद है,क्योंकि अब जंग तो होगी।' इस शेर को कई लोग असित मोदी से जोड़कर देख रहे हैं।

    फैंस ने की शो में वापसी की मांग

    शैलेश लोढ़ा के फैंस आज भी तारक मेहता शो में उनकी वापसी की कामना करते हैं। इस पोस्ट के शेयर करते ही उनके कई फैंस ने शो में उन्हें वापस आने के लिए कहा। वहीं, कुछ फैंस ने इस जंग में उनकी जीत की कामना की। एक ने लिखा, 'सर असित जी के खिलाफ जंग किस प्रकार की होंगी।' 

    खबरें और भी

    'बस अपनी इज्जत देख रहे हो'

    एक फैन ने शैलेश के पोस्ट पर यह कमेंट किया, 'सर आप बस अपनी इज्जत देख रहे हो ऑडियंस की नहीं जो तारक-जेठालाल के दीवाने हैं। उनका तो आधे घंटे का मजा छिन गया।'

    एक अन्य ने लिखा, 'अब जंग तो होगी और हम आपके साथ है हमेशा।'

    यह भी पढ़ें: Oscar Awards 2023: इस साल किस फिल्म और किस अभिनेता को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: इस दिन होगा लॉक अप 2 का ग्रैंड प्रीमियर, वेब सीरीज के लिए इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा कंगना का शो