Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर पर बहुत कर्जे हैं... अस्पताल से बाहर आते ही TMKOC के रोशन सोढ़ी का छलका दर्द

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 01:05 PM (IST)

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) सुर्खियों में हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने ...और पढ़ें

    गुरुचरण सिंह का कर्ज को लेकर छलका दर्द (Photo Credit- Instagram)
    गुरुचरण सिंह का कर्ज को लेकर छलका दर्द (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. टीवी पर रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुर्खियों में हैं
    2. टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह ने हेल्थ अपडेट शेयर किया
    3. कर्ज को लेकर एक्टर का दर्द छलका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनी सब टीवी के पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इसमें काम करने वाले ज्यादातर कलाकारों को उनके शो के नाम से ही जाना जाता है। इन दिनों रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) सुर्खियों में हैं। शरीर की कमजोरी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके साथ ही, जानकारी सामने आई कि उनके ऊपर कर्ज का बोझ है। आखिरकार अब एक्टर ने अपनी सेहत से लेकर आर्थिक समस्याओं पर खुलकर बात की है। 

    गुरुचरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने हेल्थ अपडेट देते हुए आर्थिक तंगी से गुजरने की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने भगवान और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही, उन्होंने बीते कुछ सालों के अपने संघर्ष के बारे में बताया है।

    गुरुचरण ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट

    तारक मेहता में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाले अभिनेता ने वीडियो में कहा, 'दोस्तों मैं अब घर पर हूं और ठीक हूं। गुरुजी की कृपा से मेरी सेहत सही है। अब मेरी यही इच्छा है कि फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊं, मैंने पहले भी सभी को यही कहा था कि दिल से काम करना चाहता हूं और अब भी मैं मेहनत करना चाहता हूं और कमाई करना चाहता हूं। आपके समर्थन से यह भी संभव हो जाएगा। 

    Photo Credit- Instagram

    कर्ज को लेकर छलका एक्टर का दर्द

    गुरुचरण सिंह ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'आर्थिक रूप से मेरी हालत आप सभी समझते हैं। मेरे सिर पर बहुत से कर्जे हैं, जो सारे उतारने हैं। वाहे गुरुजी की कृपा से ही ये सब होगा। इसके लिए आप सभी का समर्थन और आशीर्वाद भी चाहिए।'

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- TMKOC के 'रोशन सोढ़ी' की हालत गंभीर, 19 दिन से भूखे-प्यासे हैं Gurucharan Singh, दोस्त ने किया खुलासा

    View this post on Instagram

    A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

    एक्टर की हालत देखकर फैंस काफी दुखी हैं। उनकी पोस्ट के कमेंट में प्रशंसक उन्हें हिम्मत देने का काम करते नजर आए। बता दें कि एक्टर गुरुचरण ने तारक मेहत का उल्टा चश्मा शो अपने पिता की खराब तबीयत के कारण छोड़ा था। 

    अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक्टर ने क्या कहा था?

    टीवी अभिनेता गुरुचरण सिंह को शरीर की कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उस दिन को अपनी मृत्यु का दिन तक बता दिया था। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, लेकिन अभी भी एक्टर के सिर पर लाखों-करोड़ों का कर्जा है।

    ये भी पढ़ें- Gurucharan Singh को असित मोदी ने दिया था 4 महीने का नोटिस, TMKOC एक्टर के दावे पर उठे सवाल