Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tunisha Sharma एक्टिंग के अलावा डांसिंग में भी रखती थीं खास दिलचस्पी, कई गानों पर बनाए हैं मजेदार रील्स

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 05:46 PM (IST)

    Tunisha Sharma Suicide तुनीषा शर्मा को एक्टिंग के अलावा डांसिंग का भी शौक था। वह अक्सर सेट पर अपने को-स्टार्स के साथ रील बनाती नजर आती थी। उनका अंदाज ...और पढ़ें

    Tunisha Sharma Suicide: तुनीषा शर्मा एक्ट्रेस थी।
    Tunisha Sharma Suicide: तुनीषा शर्मा एक्ट्रेस थी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने शनिवार को टीवी के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी है। तब से वह लगातार मीडिया की खबरों में बनी हुई है। अब लोग इंस्टाग्राम पर उन्हें सर्च कर रहे हैं और उनकी प्रोफाइल को खंगाल रहे हैं। उन्होंने कई डांसिंग वीडियोस भी शेयर की है।

    तुनीषा शर्मा को डांस करने का भी बहुत शौक था 

    इंस्टाग्राम देखने से पता चलता है कि तुनीषा शर्मा को डांस करने का भी बहुत शौक था। वह डांस यूनिटी नामक एक डांस सिखाने वाले ग्रुप से भी जुड़ी हुई थी। एक वीडियो में उन्हें आर्यन सूर्यवंशी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह पिया मोरे भोले भोले पर डांस कर रही हैं, जिसमें उन्हें दिलकश अंदाज में कमर लचकाते हुए भी देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Death Updates: तुनीषा शर्मा की मौत से आहत स्नेहा वाघ, दुख जताते हुए कहा- Happy-Go-Lucky...

    तुनीषा शर्मा अभिषेक निगम के साथ तक सेट पर डांस करती हुई नजर आ रही है

    वहीं एक वीडियो में उन्हें अभिषेक निगम के साथ तक सेट पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह कोई टीवी सीरियल का सेट नजर आ रहा है। इसमें उन्हें पुलिस की वर्दी पहने हुए देखा जा सकता है और दोनों मेकअप रूम में रील बनाते हुए नजर आ रहे है। इसमें दोनों काफी कैजुअल है और स्माइल करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela Photos: उर्वशी रौतेला ने कराया बोल्ड फोटोशूट, कातिलाना अदाएं देख ट्रोल ने कहा- दीदी पंत बुरा..

    तुनीषा शर्मा राता लंबिया-लंबिया पर डांस करती हुई नजर आ रही है 

    तीसरी वीडियो में वह अभिषेक निगम के साथ जुबिन नौटियाल के गाने राता लंबिया-लंबिया पर डांस करती हुई नजर आ रही है। उनकी वीडियो भी काफी पॉपुलर है। इसे साढ़े 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर 15 सौ के लगभग कमेंट किए गए थे। तुनीषा शर्मा ने आत्महत्या क्यों की है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और उनके ब्वॉयफ्रेंड जीशान मोहम्मद खान को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जज ने उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भी भेज दिया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)