Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tunisha Sharma की मौत सुसाइड है या मर्डर, ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान गिरफ्तार, FIR दर्ज

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 05:25 AM (IST)

    Tunisha Sharma Suicide Updates पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें तुनीषा शर्मा मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके पहले अलीबाबा दास्ताने कबूल न ...और पढ़ें

    Tunisha Sharma Suicide Updates: तुनीषा शर्मा टीवी एक्ट्रेस थी।
    Tunisha Sharma Suicide Updates: तुनीषा शर्मा टीवी एक्ट्रेस थी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Suicide Updates: तुनीषा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद एक्ट्रेस के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड और सह-अभिनेता शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने बताया कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    तुनीषा शर्मा ने शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी

    तुनीषा शर्मा ने शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने छानबीन के बाद एक बयान जारी किया है। पुलिस का कहना है कि तुनीषा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया, जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई और शुरुआती पूछताछ के बाद सुजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में लगाई खुद को फांसी

    'मृतक की मां ने अभिनेता शीजान मोहम्मद खान पर आरोप लगाया है'

    तुनीषा शर्मा मामले में पुलिस ने वक्तव्य देते हुए कहा, 'अलीबाबा नामक शो में काम करने वाली एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने शो पर मौजूद मेकअप रूम के स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मां के आरोप के बाद एफआईआर दर्ज करने और आगे की कार्रवाई करने वाली है। मृतक की मां ने अभिनेता शीजान मोहम्मद खान पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शीजान के साथ उनके नाजायज रिश्ते थे। इसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गई और उन्होंने आत्महत्या कर ली। मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। हमने उसे हिरासत में ले लिया है।'

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Suicide: एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर लगाई फांसी, दबंग 3 में सलमान खान के साथ किया था काम

    तुनीषा शर्मा की मौत सुसाइड है या मर्डर

    इसके पहले खबर आई थी कि तुनीषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद टीवी जगत में सनसनी फैल गई। कई लोगों को यह विश्वास नहीं हुआ। तुनीषा शर्मा ने आत्महत्या से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया था। इसमें उन्हें सेट पर बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है और वह इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह सुसाइड है या मर्डर।

    खबरें और भी