Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tunisha Sharma की मौत से पहले शीजान मोहम्मद खान से हुई थी बहस, पुलिस ने बरामद किया सीसीटीवी फुटेज

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 04:30 PM (IST)

    Tunisha Sharma Death Updates टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। इसमें तुनीषा और ...और पढ़ें

    Tunisha Sharma Death Updates: तुनीषा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
    Tunisha Sharma Death Updates: तुनीषा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Death Updates: फिल्म एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा की शनिवार को मौत हो गई है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में खुद को फांसी लगा ली थी। अब महाराष्ट्र पुलिस ने एक बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि तुनीषा शर्मा और शीजान मोहम्मद खान के बीच बहस हुई थी और यह बहस एक्ट्रेस की आत्महत्या से पहले हुई है। मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है। इसमें दोनों के बीच बहस होती हुई देखी जा सकती है। इस बात की जानकारी मुंबई की वालीव पुलिस ने दी है।

    तुनीषा शर्मा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं

    इसके पहले तुनीषा शर्मा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक आरोप में उन्होंने दावा किया है कि शीजान मोहम्मद खान के कई अन्य लड़कियों से भी रिश्ते थे। वहीं उन्होंने एक यह आरोप भी लगाया है कि शीजान मोहम्मद खान ड्रग्स लेता था। तीसरे आरोप में उन्होंने यह भी कहा है कि शीजान मोहम्मद खान तुनीषा शर्मा को इस्लाम की ओर जबरन ढकेल रहा था।

    यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने महान फुटबॉलर पेले के निधन पर जताया दुख, किया दिल को छू लेने वाला पोस्ट

    शीजान मोहम्मद खान को तुनीषा शर्मा आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है

    इस बीच मुंबई पुलिस ने शीजान मोहम्मद खान को तुनीषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भी भेजा गया था। तुनीषा शर्मा ने कई टेलीविजन शो और फिल्मों में काम किया है। वह शीजान मोहम्मद खान के साथ दास्तान ए कबूल नामक टीवी सीरियल में काम कर रही थी। वह सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं।

    यह भी पढ़ें: Shark Tank India 2 के अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता दुबई के क्लब में डांस करते आए नजर, नच बलिए की...

    तुनीषा शर्मा मात्र 20 वर्ष की थी

    एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने मात्र 20 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर फैल गई थीं। तुनीषा शर्मा के निधन पर कई कलाकारों ने दुख भी जताया है।

    खबरें और भी