यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेबी बंप छिपाकर डांस करती दिखी Rubina Dilaik, यूजर्स बोले- 'कंफ्यूज क्यों कर रही हो'
Rubina Dilaik Dance Video रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डांस कर रही है । अब इस वीडियो को देखने के बाद फैं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik Dance Video: टीवी का मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को लेकर पिछले कुछ समय से प्रेग्नेंसी के रुमर्स चर्चा में हैं। फैंस कयास लगा रहे है कि अभिनव और रुबीना जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।
वहीं अब ये रुमर्स एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस कर रही है। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस थोड़ा कंफ्यूज होते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik Punjabi Debut: पंजाबी फिल्मों में डेब्यू करेंगी रुबीना, अर्ध से शुरु कर चुकी हैं बॉलीवुड में काम
प्रेगनेंसी में रुबीना का डांस
रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक वायरल गाने डेम तू कोसिटा पर डांस करती दिखाई दे रही हैं, हालांकि इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपना फेस नहीं दिखा रही है। वह डांस कर रही है और किसी ने उनका ये वीडियो पीछे से शूट किया है। वीडियो देखने के बाद लोग उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कंफ्यूज हो गए हैं।
फैंस बोले कंफ्यूज कर रही है रुबीना
एक यूजर ने लिखा, प्रेग्नेंट हैं ये। दूसरे यूजर ने लिखा, लोग जानते हैं कि आप प्रेग्नेंट हो। तीसरे यूजर ने लिखा, तो आप लोगों को कंफ्यूज कर रहे हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं लेकिन मुझे पता है कि आप प्रेग्नेंट हैं। चौथे यूजर ने लिखा, बेबी बंप छुपाकर डांस कर रही हो।
खबरें और भी
ब्लॉग में नजर आया था बेबी बंप
एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अकेले ट्रेवर करती नजर आई थी। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी ट्रैवलिंग की पूरी जर्नी को दिखाया था और इस वीडियो यूजर्स को एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दिया था। हालांकि अभी रुबीना और उनके पति अभिनव ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो जल्द पंजाबी फिल्म चल भज्ज चलिये में नजर आएंगी।
यह भी पढे़ें- Rubina Dilaik Pregnant: इतने महीने की प्रेग्रेंट हैं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक, इस वजह से नहीं कर रही खुलासा!