Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishali Takkar Death: 'ससुराल सिमर का' शो फेम वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 04:11 PM (IST)

    Vaishali Thakker Death छोटे पर्दे के फेमस शो ससुराल सिमर का में अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने अपने होमटाउन इंदौर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ल ...और पढ़ें

    vaishali thakkar, suicide, indore, Photo Credit Twitter
    vaishali thakkar, suicide, indore, Photo Credit Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। Vaishali Takkar Dies: छोटे पर्दे के फेमस शो 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) ने तनाव के चलते आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की। एक्ट्रेस की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। वह इस मामले की जांच कर रही है। 

    पुलिस को बरामद हुआ सुसाइड नोट

    एक्ट्रेस ने फांसी लगाने से पहले एक नोट भी लिखा था जो पुलिस को मिला है। इस सुसाइड नोट के अनुसार, वे अपने पुराने बॉयफ्रेंड के द्वारा की गई प्रताड़ना के कारण तनाव में थी। इसी कारण से उन्होंने इतना बड़ा स्टेप उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक्ट्रेस ने इंदौर के साईं बाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई। एसीपी एम रहमान ने जानकारी देते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने बीती रात को फांसी लगा ली है। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है। इससे पता चल रहा है कि पुराने बॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रताड़ित किया जिसके कारण वह तनाव में थी। इस मामले की जांच की जा रही है।     

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaishali Takkar (@misstakkar_15)

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में आईं थी नजर

    बता दें वैशाली ठक्कर ने फेमस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाया था। इस शो से उन्हें काफी पहचान भी मिली थी। इसके बाद शो 'ससुराल सिमर का सीरील में उन्होंने अंजलि का रोल निभाया था। वैशाली को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का सम्मान भी गोल्डन पेटल अवार्ड में मिल चुका है। इस शो के बाद वह ये वादा रहा, ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत में नजर आई।

    फिल्मों में भी आ चुकी है नजर 

    आखिरी बार वैशाली साल 2019 के शो मनमोहिनी में नजर आई हैं। टीवी के अलावा वैशाली ने फिल्मों में भी काम किया है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली हैं।

    खबरें और भी

    यह भी देखें: 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' फेम Vaishali Thakkar ने की आत्‍महत्‍या, मां-बहन पर केस दर्ज

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaishali Takkar (@misstakkar_15)

    बीते साल एक्ट्रेस ने तोड़ी थी सगाई

    खबरों के मुताबिक साल 2021 में अप्रैल के महीने में वैशाली ने सगाई की थी। एक्ट्रेस की सगाई परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी। सगाई के टूटने का कारण सामने नहीं आया था।


    यह भी पढे़ं- Vaishali Takkar Suicide: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से सदमे में फैंस, दुख जताते हुए कहा- शॉकिंग