Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Controversial Shows: एंटरटेनमेंट से ज्यादा कंट्रोवर्सी में अव्वल हैं ये शोज, लिस्ट में शामिल सुपरहिट TV सीरियल

    Updated: Sun, 25 May 2025 09:16 AM (IST)

    TV Most Controversial Shows आज हम आपको टीवी के उन शोज और सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन तो खूब किया लेकिन विवादों ...और पढ़ें

    सबसे विवादित टीवी शोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सबसे विवादित टीवी शोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एक शो लड़ाई की वजह से विवादों में रहा
    2. एक शो के नाम को लेकर मचा था बवाल
    3. एक शो की कहानी पर खड़ा हुआ था बवाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Most Controversial TV Shows: टीवी शोज हमेशा से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही हैं। शोज मनोरंजन का सबसे बड़ा सोर्स होते हैं। घर-घर में लोग तय समय पर अपने फेवरेट शोज को देखने के लिए जल्दी काम निपटा लेते हैं और फैमिली के साथ टीवी के सामने बैठ जाते हैं। मगर कुछ सीरियल्स या टीवी शोज मनोरंजन करने में आगे तो रहे, लेकिन इस पर विवाद भी कम नहीं हुआ। 

    चलिए आज हम आपको टीवी के सबसे विवादित शोज के बारे में बताते हैं जो सुपरहिट होने के साथ-साथ बवाल मचाने में भी आगे रहे।

    Bigg Boss

    जब भी विवादित शो की बात आती है तो बिग बॉस का नाम न लिया जाए, ऐसा हो नहीं सकता है। डच रियलिटी शो बिग ब्रदर पर बेस्ड बिग बॉस की भारत में शुरुआत 2006 में हुई थी और इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि बाद में इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी भाषा में भी बनाया जाने लगा।

    Bigg Boss

    MTV Splitsvilla

    एमटीवी स्प्लिट्सविला भी अब तक के सबसे विवादित शोज में से एक है जो यंग ऑडियंस को अट्रैक्ट करती है। यह शो साल 2008 में पहली बार प्रीमियर हुआ था और अभी तक इसने कई ऐसे चेहरे दिए जो अब इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं। यह कपल बेस्ड शो है।

    यह भी पढ़ें- Sunny Leone के साथ 'वन नाइट स्टैंड' करने पर तनुज विरवानी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- सेट पर कैसा था दोनों का रिश्ता

    Jodha Akbar

    2013 में आया टीवी शो जोधा अकबर अब तक के सबसे पसंदीदा ऐतिहासिक शो में से एक है। जोधा के किरदार में परिधि शर्मा और अकबर की भूमिका में रजत टोकस की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। शो ने जितनी पॉपुलैरिटी बटोरी, इसी के साथ इसको लेकर विवाद भी हुआ। राजपूत कम्युनिटी ने इस शो का विरोध किया था और आरोप लगाया था कि ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर उनकी कम्युनिटी को निगेटिव दिखाया गया है। इसे बैन करने की भी मांग उठी थी।

    खबरें और भी

    Jodha Akbar

    Bani Ishq Da Kalma

    फेमस डेली सोप ड्रामा बानी इश्क द कलमा का पहले नाम गुरबानी इश्क द कलमा था, लेकिन गुरबानी नाम को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स से टाइटल चेंज कर दिया था। सिख समुदाय ने डेली सोप में गुरबानी शब्द को लेकर आपत्ति जताई थी क्योंकि गुरबानी का मतलब गुरु की शिक्षा होता है।

    The Great Indian Kapil Show

    कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो हो या फिर द ग्रेट इंडियन कपिल शो... कई बार शो में डबल मीनिंग कॉमेडी या फिर सेलेब्स पर कमेंट्स करने को लेकर यह शो विवादों में आ गया है। टीवी के बाद कपिल शर्मा अपना कॉमेडी शो ओटीटी पर लेकर आए हैं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इसका तीसरा सीजन भी आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: समय रैना के शो पर तंज कसते हुए कपिल शर्मा ने की सीजन 3 की अनाउंसमेंट?