विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 साल बाद चमकी थी फ्लॉप TV शो की किस्मत, शुरुआत में नहीं मिली TRP; री-टेलीकास्ट पर मिला कल्ट का दर्जा

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:50 PM (IST)

22 साल पुराना एक TV शो शुरुआत में फ्लॉप साबित हुआ था लेकिन दो दशक बाद री-टेलीकास्ट ने इसकी किस्मत चमकाई।

शुरुआत में फ्लॉप था ये टीवी शो

शुरुआत में फ्लॉप था ये टीवी शो

HighLights

  1. शुरुआत में फ्लॉप था ये टीवी शो

  2. री-टेलीकास्ट के बाद चमकी शो की किस्मत

  3. सालों बाद टीवी शो बना कल्ट 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में हम मोबाइल फोन पर हर तरह का एंटरटेनमेंट कहीं भी कभी भी देख सकते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब टीवी ही एक मात्र मनोरंजन का साधन हुआ करता था, यहां तक कि 2000 के शुरूआती सालों में भी टीवी सीरियल और शोज का एक अलग ही क्रेज था।

पूरा परिवार एक साथ बैठकर टेलीविजन शो देखा करता था। इसी बीच 2004 में एक ऐसा शो आया जो शुरुआत में टेलीविजन पर फ्लॉप साबित हुआ लेकिन जब इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया तो यह हिट हो गया और फिर कोविड में इसके री-टेलीकास्ट ने टीआरपी के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

13 साल बाद बदली फ्लॉप शो की किस्मत

साराभाई वर्सेज साराभाई (Sarabhai Vs Sarabhai) 1 नवंबर 2004 को स्टारवन पर टेलीकास्ट हुआ था। यह वीकली शो के तौर पर प्रसारित हुआ करता था। यह शो तकरीबन दो साल चला लेकिन अन्य कॉमेडी शो के मुकाबले शुरुआत में इसे बहुत कम रेटिंग मिली।

sarabhai

सतीश शाह ने बताया था करियर का पहला फ्लॉप शो

टीआरपी कम होने की वजह से इसे जल्दी ही बंद करना पड़ा। इस शो में दिवंगत अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) ने काम किया था और उन्होंने इसे अपने करियर का पहला फ्लॉप टीवी शो बताया था।

sarabhai (2)

री-टेलीकास्ट ने चमकाई किस्मत

इस वीकली शो को बाद में डेली सोप के तौर पर दोबारा चलाया गया, लोग इससे जुड़ते चले गए और यह बेहद लोकप्रिय हो गया। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए 2017 में इसका दूसरा सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर साराभाई वर्सेज साराभाई: टेक 2 के नाम से आया।

sarabhai (1)

कोविड-19 के दौरान दर्शकों की डिमांड पर इस कल्ट क्लासिक शो को दोबारा प्रसारित किया गया और फिर सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई और मीम्स बने।

शो के बारे में

सतीश शाह, रत्ना पाठक शाह, सुमीत राघवन, रूपाली गांगुली और राजेश कुमार जैसे कलाकारों से सजे इस शो की कहानी 'साराभाई' परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। यह साउथ मुंबई के पॉश इलाके 'कफ परेड' में रहने वाला एक हाई क्लास गुजराती परिवार है। परिवार के सदस्यों में घर की मुखिया माया, उनके पति इंद्रावदन, उनके दो बेटे साहिल और रोसेश, साहिल की पत्नी मोनिषा, इंद्रावदन और माया के दामाद दुष्यंत, और इंद्रावदन के जीजा (फूफा) मधुसूदन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 46 साल की Shweta Tiwari के हुस्न ने हिला डाला इंटरनेट, 'गुलाबी स्विमसूट' पहन पानी में लगाई आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।