Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उर्फी जावेद ने साधा Ashneer Grover पर निशाना, फ्रॉड मामले में FIR के बाद वीडियो में कहा- दोगलापन अपने पास रखो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 12 May 2023 03:51 PM (IST)

    Uorfi Javed On Ashneer Grover FIR उर्फी जावेद ने शार्क टैंक इंडिया के अशनीर ग्रोवर पर निशाना साधा है। दरअसल शो के दौरान अशनीर ने इसके पहले उर्फी पर नि ...और पढ़ें

    Uorfi Javed On Ashneer Grover FIR, Uorfi Javed video, Ashneer Grover FIR
    Uorfi Javed On Ashneer Grover FIR, Uorfi Javed video, Ashneer Grover FIR

    नई दिल्ली, जेएनएन। Uorfi Javed On Ashneer Grover FIR: उर्फी जावेद अपने कपड़ों के अलावा अब अपने बयानों को लेकर भी खबरों में रहने लगी हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह गाड़ी में बैठने के बाद अशनीर ग्रोवर की लिखी बुक दोगलापन फोटोग्राफर्स को वापस करती नजर आ रही हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

    अशनीर ग्रोवर पर फ्रॉड के मामले में केस दर्ज किया गया है

    गौरतलब है कि अशनीर ग्रोवर पर 81 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले में दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने केस दर्ज किया है। उनपर भारत पे नामक फिनटेक कंपनी ने अशनीर ग्रोवर के खिलाफ वित्तीय अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। अब उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इसमें अशनीर ग्रोवर सेलिब्रिटी होने की बात कर रहे हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by @varindertchawla

    अशनीर ग्रोवर ने उर्फी जावेद का उड़ाया था मजाक

    अशनीर ग्रोवर वीडियो में उर्फी जावेद का मजाक उड़ा रहे है और बता रहे हैं कि वह बिना किसी कारण के सेलिब्रिटी है। वह कहते है, "कौन बंदी है वह उर्फी जावेद। क्या नाम है उसका। सेलिब्रिटी तो वो भी है। तभी तो जींस नीचे पहनने की जगह ऊपर पहन के आ जाती है तो इसका कोई मतलब नहीं है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    उर्फी जावेद ने साधा अशनीर ग्रोवर पर निशाना

    उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "मैं अगली स्टोरी में आपका 'कोर' दिखाती हूं दुनिया को।" अगली पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी के खिलाफ फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया है। वह लिखती हैं, "और इनका कोर यह है। करोड़ का फ्रॉड करना। तभी तो यह सेलिब्रिटी है।"

    अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के काफी फेमस हो गए हैं

    गौरतलब है कि अशनीर ग्रोवर पर फिनटेक कंपनी ने मार्च 2022 में वित्तीय अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाकर कंपनी से निकाल दिया था। उनके खिलाफ क्रिमिनल और सिविल मामले भी चल रहे हैं। अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया शो से काफी फेमस हो गए हैं। हालांकि, दूसरे सीजन में वह नजर नहीं आए थे। इस बीच उन्होंने दोगलापन नामक एक किताब भी लिखी है। जिसे काफी पसंद किया गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanyam Sharma (@sharmajikabaddabeta)

    खबरें और भी