विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपड़ों की जगह बदन पर पत्थरों को लपेटे नजर आईं उर्फी जावेद, लोगों ने कहा- इनके पास अब कुछ नया नहीं है क्या?

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 24 May 2023 05:14 PM (IST)

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने बिग बाॅस ओटीटी के अलावा कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। शो ...और पढ़ें

Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Bold Video: एक बार फिर से सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद अपने लुक को लेकर चर्चा में आई हैं। उर्फी हर दिन अपने नए आउफिट को लेकर खबरों में रहती हैं। ऐसे में उन्होंने फैंस को अपना नया जलवा दिखाया है। उर्फी की नई तस्वीर देख फैंस ने फिर से अपना सिर पकड़ लिया है।

आखिर क्या है इस बार उर्फी का नया बवाली लुक?

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस बार उर्फी एग्जॉटिक लोकेशन पर फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बार बेहद खास बिकिनी पहन कर शूट करवाया है।

पत्थर से बनी बिकनी में नजर आईं उर्फी

उर्फी जावेद की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने इस बार फिर से नया एक्सपेरिमेंट किया है। इस बार उर्फी ने खूबसूरत बीड्स और कलरफुल स्टोन्स की बनी हुई बिकिनी पहन फोटोशूट कराया है। इस दौरान उर्फी ने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है। हर तस्वीर में उर्फी की अदाएं देखने लायक हैं। हमेशा की तरह उनकी ये तस्वीर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

तस्वीर पर आ रहे हैं फैंस के रिएक्शन

उर्फी जावेद की इन तस्वीरों पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर जहां कई उन्हें हाॅट, बोल्ड और फायर बता रहे हैं। वहीं, कई उन्हें फिर से ट्रोल करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "ओएमजी ये फोटोज आग है।" एक ने लिखी, "लग रहा है इनके पास अब कुछ नया नहीं है क्या?" एक लिखता है, "लगता है पत्थर से ब्रा बना ली।" इस तरह के कई और कमेंट उर्फी के इस लुक पर आ रहे हैं। अब तक इन तस्वीरों को काफी बार देखा जा चुका है ।