यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urfi Javed: 'किसका दिल पहनकर आ गई', 'बार्बी' बनीं उर्फी जावेद की उड़ी खिल्ली, सिर से पांव तक किया अपना ये हाल
Urfi Javed उर्फी जावेद को उनके फैशन सेंस के लिए अधिकतर बार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है। हालांकि कुछ सिलेब्रिटी ने उनके अतरंगी कपड़ों को कॉन्फिडेंस ...और पढ़ें

HighLights
- फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों पर चढ़ा 'बार्बी' का खुमार
- उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस से बटोरी सुर्खियां
- उर्फी भी बार्बी की तरह हुईं तैयार
नई दिल्ली, जेएनएन। उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अटपटे फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। सामान कोई भी हो, उर्फी उसका कपड़ा बनाकर उसे पहनने से बिलकुल परहेज नहीं करतीं। कभी टमाटर, तो च्विंगम, तो कभी ग्रीन टी, उर्फी किसी भी स्टाइल के बने कपड़े को कैरी करने से कतराती नहीं हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।
उर्फी बनीं 'बार्बी'
कलाकारों में इन दिनों 'बार्बी' की तरह खुद को तैयार करने का ट्रेंड खूब मशहूर है। फिल्म एक्ट्रेस से लेकर फैशन एक्सपर्ट तक, खुद को सिर से पांव तक बार्बी की तरह तैयार कर रहे हैं। यही खुमार उर्फी जावेद के भी सिर चढ़ा है। उन्होंने खुद को बार्बी की तरह की तैयार किया है। लेकिन वह उर्फी जावेद हैं, इसलिए अपने लुक्स के साथ करामात तो करेंगी ही।
'बेपनाह' एक्ट्रेस उर्फी ने हार्ट शेप वाली पिंक कलर की ड्रेस पहनी। सिर्फ ड्रेस ही नहीं, बल्कि उर्फी के बाल भी पिंक हैं। उन्होंने पिंक कलर के जूड़े में अपने लुक को कम्प्लीट किया। सैंडल भी पिंक कलर की पहनी। उनका वीडियो सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है, जिस पर उर्फी के लुक के लिए मिक्स रिएक्शन आए हैं।
'किसका दिल पहनकर आ गई?'
उर्फी के लुक पर एक यूजर ने लिखा, 'घर से बेहूदा तरीके और नौटंकी करके गाड़ी से आओ और पैपराजी से फोटो खिंचवा कर वापस अपने घर जाकर बैठ जाओ...दीदी और कोई काम नहीं क्या।'

खबरें और भी
एक ने उसने पूछा, 'वैसे किसका दिल पहना है?' एक यूजर ने यह लिख दिया कि न अच्छी लग रही है, न बुरी...अजीब लग रही है।
इन चीजों से बनी भी पहन चुकी हैं ड्रेस
उर्फी की करामात पूरी दुनिया ने देखी है। कुछ दिनों पहले उन्होंने सिर्फ तारों से बनी वीडियो शेयर की थी। उन्होंने लाल और काले रंग की तार की बनी ड्रेस पहनी थी। इसी तरह वह ग्रीन टी, सैलोटेप और चिप्स के पैकेट जैसी चीजों से भी बने कपड़े पहनकर पब्लिक आ चुकी हैं।
हाल फिलहाल में उर्फी ने ब्यूटी मेंटेन करने के लिए लिप फिलर्स कराने की बात शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि 18 साल की उम्र से वह लिप फिलर्स कराती आई हैं।