Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कपड़े तो कपड़े, अब आइस्क्रीम को भी Urfi Javed ने नहीं छोड़ा, कर डाला ये एक्सपेरिमेंट, लोगों ने पकड़ा माथा

    Updated: Wed, 13 Sep 2023 04:07 PM (IST)

    Urfi Javed उर्फी जावेद का नाम सुनते ही किसी के भी जहन में ये बात आ जाती है कि इस बार उन्होंने कौन सा अतरंगी फैशन किया होगा। शायद ही ऐसी कोई चीज होगी ज ...और पढ़ें

    Urfi Javed made Dessert Ice Cream. Photo Credit: Instagram Video
    Urfi Javed made Dessert Ice Cream. Photo Credit: Instagram Video

    HighLights

    1. उर्फी जावेद को ड्रेसिंग सेंस के लिए किया जाता है ट्रोल
    2. एक्ट्रेस ने खाने की चीज से किया एक्सपेरिमेंट
    3. उर्फी का नया प्रयोग देख भड़के यूजर्स

    नई दिल्ली, जेएनएन। अटपटे फैशन सेंस के लिए देशभर में मशहूर उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने शायद ही किसी चीज को लेकर ड्रेसिंग एक्सपेरिमेंट नहीं किया होगा। कभी सेलोटेप, तो कभी सेफ्टी पिन, वो किसी भी चीज से बना कपड़ा पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर देती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने फैशन से नहीं, खाने की चीज से एक्सपेरिमेंट किया है।

    आइस्क्रीम से एक्सपेरिमेंट

    वैसे उर्फी अक्सर इंस्टाग्राम पर खाने की रेसिपी शेयर करती हैं। लेकिन उनकी फूड रेसिपीज भी उनकी तरह यूनिक होती हैं। हाल ही में उन्होंने एक आइस्क्रीम रेसिपी शेयर की, जिसे उन्होंने फेवरेट बताया है। उनके कपड़ों की तरह उनकी फूड च्वाइस भी लोगों के समझ के बाहर गई है।

    यह भी पढ़ें: Upcoming Films of 2023: 'डंकी' में नहीं लोगों की दिलचस्पी, इस एक्टर की फिल्म देखने का सबसे ज्यादा चस्का

    उर्फी ने किया ये प्रयोग

    ऊर्फी को डिजर्ट में सबसे ज्यादा वेनिला आइसक्रीम विद सॉल्टेड चिप्स पसंद है। एक्ट्रेस ने अपने फेवरेट डिजर्ट की रेसिपी शेयर की है। उन्होंने बताया, ''वेनिला आइसक्रीम में सोया सॉस डालें और फिर इसे सॉल्टेड चिप्स के साथ खाएं।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    फिर ट्रोल हुईं उर्फी

    उर्फी का अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट देखने के बाद लोगों ने उन्हें फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ने कमेंट किया, ''कपड़े तो अजीब पहनती ही है, और खाना भी अजीब ही है इनका।'' एक अन्य ने लिखा, ''कपड़ों के साथ खाना भी उल्टा खाती है।''

    शर्ट से किया था एक्सपेरिमेंट

    इससे पहले उर्फी ने शर्ट से एक्सपेरिमेंट किया था। उन्होंने पिंक कलर की ढेर सारी शर्ट्स के बने बैकलेस इवनिंग गाउन का वीडियो शेयर किया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    हालांकि, इस बार उन्हें उनकी क्रिएटिविटी के लिए ट्रोलिंग से ज्यादा तारीफें मिलीं। कई फैंस को उर्फी का शर्ट से इवनिंग गाउन बनाने का आइडिया पसंद आया।