Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed Video: इस बार उर्फी जावेद की ड्रेस ही बनी उनके लिए मुसीबत, वीडियो देखकर आप भी पकड़ लेंगे अपना सिर

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 12 May 2023 03:45 PM (GMT+05:30)

    उर्फी की खास बात ये है कि वह किसी भी चीज से अपने लिए ड्रेस बना लेते हैं। खाने की चीजों से लेकर कबाड़ से जुगाड़ तक की चीजों से उर्फी ड्रेस बना चुकी हैं। ...और पढ़ें

    Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Bold Video Viral: उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अजीबो-गरीब स्टाइल को  लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो कब क्या पहन कर मीडिया के सामने आ जाए किसी को कुछ पता नहीं।

    अब तक उर्फी अपने कई लुक से फैंस की नींदे उड़ा चुकी हैं। उनका हर लुक फैंस को झटका देने के लिए काफी है। इसी बीच उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार उर्फी की ड्रेस ही उनके लिए मुसीबत बन गई है।

    कुछ ऐसी है उर्फी की ड्रेस

    उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपना नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी ने ऐसी ड्रेस पहनी है कि उनके लिए कुछ भी कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। उर्फी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की जालीदार शील्ड भी लगाई हुई है। वहीं, इस शील्ड के साथ उन्होंने बेहद ही पतली सी ब्रालेट टाॅक कैरी की है। इसके साथ उर्फी ने ब्लैक कलर की हाई हील्स कैरी की है। उन्होंने अपने बालों को पूरी तरह से कवर किया हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    उर्फी की ड्रेस ही बनीं उनकी लिए मुसीबत

    उर्फी जावेद के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी ड्रेस ही उनके लिए मुसीबत बन गई है। इस ड्रेस को पहन कर उनके लिए कुछ भी कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि वह कार में बैठकर चाय पीने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन शील्ड की वजह से उन्हें ऐसा कर पाने में काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में उन्हें खुद को बड़ा ही संभालते हुए चाय पीना पड़ा। इसकी वजह से उनकी गर्दन में भी काफी दर्द होने लगा था। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।