Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed Moye Moye: चिमनी बनकर मुंबई की सड़कों पर उतरी उर्फी जावेद, यूजर बोले- इसका तो मोए-मोए हो गया

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 07:50 PM (IST)

    Urfi Javed Moye Moye उर्फी जावेद (Urfi Javed) के फैशन सेंस की बात की जाए तो एक्ट्रेस इस मामले में वो सोचती है । जहां लोगों की सोच खत्म होती है । फल सब ...और पढ़ें

    उर्फी जावेद का वीडियो ( Photo Instagram)
    उर्फी जावेद का वीडियो ( Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Urfi Javed Moye Moye:  उर्फी जावेद (Urfi Javed) उन सेलेब्स में से एक जो पल में दुखी और पल में खुश हो जाती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रविवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया था।

    जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था, जिसकी वजह से वह परेशान हुई थी। हालांकि, थोड़ी ही देर में उर्फी जावेद का अकाउंट रिस्टोर हो गया था, जिसके बाद वह काफी खुश नजर आई। वहीं अब सोमवार को अदाकारा मुंबई की सड़कों पर एक बार फिर अतरंगी अंदाज में नजर आई।  

    यह भी पढ़ें- Urfi Javed: उर्फी जावेद का ठाकुर लुक देख जोर-जोर से रोने लगा बच्चा, वीडियो हुआ वायरल

    चिमनी लगा ली है क्या-यूजर

    उर्फी जावेद (Urfi Javed) के फैशन सेंस की बात की जाए तो एक्ट्रेस इस मामले में वो सोचती है। जहां लोगों की सोच खत्म होती है। फल, सब्जी  से लेकर ईट और पत्थर की ड्रेस पहनने वाली उर्फी जावेद सोमवार को एक ड्रेस पहनी की लोगों ने उन्हें चिमनी कहकर बुला रहे हैं।

    एक्ट्रेस के इस वीडियो में देख सकते है कि वह पर्पल और ब्लैक कलर की एक अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आ रही है, जिससे उनका पूरा शरीर ढ़का हुआ है। इसे देख यूजर कमेंट कर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक ने यूजर ने एक्ट्रेस की इस ड्रेस को चिमनी बताया।  

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    इसका तो मोए-मोए हो गया- यूजर  

    वीडियो के सामने आते ही यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट्स भी इसपर आने शुरू हो गए हैं। एक ट्रोलर लिखा, भाई इसका को मोए-मोए हो गया। बता दें, सोशल मीडिया पर इन दिनों मोए-मोए ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स के हाथ नहीं दिखते है। अब इस ड्रेस में उर्फी के भी हाथ नहीं दिख रहे तो लोग उन्हें  मोए-मोए कह रहे है। यूजर्स के अलावा खुद उर्फी ने भी खुद को मोए-मोए बताया। दूसरे यूजर ने लिखा, मच्छर दानी पहनी है क्या।

    उर्फी जावेद का टीवी करियर

    यह भी पढ़ें- Uorfi Javed Instagram: इस वजह से सस्पेंड हुआ उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट, बोलीं- 'प्लीज डिसाइड कर लो'

    उर्फी जावेद के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में टीवी इंडस्ट्री में करियर शुरू किया था। उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स के अलावा 'बिग बॉस ओटीटी' और 'स्पिल्ट्सविला' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं।  इसके अलावा वह बॉलीवुड के दो मशहूर डिजाइनर के साथ काम भी कर चुकी हैं। पहला नाम अबू जानी-संदीप खोसला और दूसरा नाम अमित अग्रवाल है।