Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed ने स्वतंत्रता दिवस पर दिखाया अपना देसी अंदाज, कातिलाना लुक देख Elvish Yadav भी हार बैठेंगे दिल !

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 02:00 PM (IST)

    Independence Day 2023 उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी है। उनके बेबाक बोल और उनका अतरंगी फैशन हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। हालांकि उर ...और पढ़ें

    Independence Day 2023: उर्फी जावेद का देसी स्टाइल कर देगा एल्विश यादव को इम्प्रेस/Photo- Instagram
    Independence Day 2023: उर्फी जावेद का देसी स्टाइल कर देगा एल्विश यादव को इम्प्रेस/Photo- Instagram

    HighLights

    1. स्वतंत्रता दिवस पर उर्फी जावेद ने दिखाया देसी अंदाज
    2. फैंस ने एल्विश यादव का नाम लेकर उर्फी की खिंचाई की
    3. उर्फी जावेद का नया लुक देख फैंस हुए हैरान

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Independence Day Look: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अपने बेबाक बोल और अतरंगी फैशन सेंस से वह अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है।

    हालांकि, उर्फी ये कई बार कह चुकी हैं कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कभी कांच से बने कपड़ों, कभी टमाटर से बनी इयरिंग्स पहनने वालीं उर्फी जावेद ने 15 अगस्त को आजादी के मौके पर ऐसा लुक अपनाया, जिससे आपकी ही नहीं, बल्कि बिग बॉस के एल्विश यादव की दिल की धड़कन भी बढ़ सकती है।

    इंडिपेंडेंस डे पर उर्फी जावेद का दिखा देसी अंदाज

    उर्फी जावेद को फैंस जब भी सिंपल लुक में देखते हैं, तो उनके लिए अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। फैंस उन्हें बार-बार ये सलाह देते हैं कि वह देसी लुक में भी काफी जंचती हैं। अब हाल ही में उर्फी जावेद ने 77वें आजादी के जश्न के मौके पर ऐसा लुक अपनाया जिसके बाद उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

    उर्फी ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह ग्रीन रंग के सूट के साथ दुपट्टे में नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों में लाइनर, होठों पर न्यूड शेड लिपस्टिक और अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए इयररिंग्स पहनी उर्फी जावेद के इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

    खबरें और भी

    फैंस ने कहा एल्विश यादव की बात दिल पे ले ली

    आपको बता दें कि उर्फी जावेद जब हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आई थीं, तो एल्विश यादव ने उन्हें सूट गिफ्ट करने की बात कही थी। अब उस समय को याद करके फैंस सोशल मीडिया स्टार की कमेंट बॉक्स में खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है एल्विश यादव की बात दिल पर ले ली है उर्फी ने"। दूसरे यूजर ने लिखा, "एल्विश के कहने पर सूट पहन लिया"। अन्य यूजर ने लिखा, "यार ये मैं क्या देख रहा हूं, उर्फी जावेद तो बहुत ही अच्छी लग रही है"। उर्फी जावेद के लुक पर फैंस प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं।