यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18 में दिल की धड़कनें बढ़ाने आ रहीं उर्फी जावेद की ग्लैमरस सिस्टर? Asfi Javed ने खुद बता दिया सच
Uorfi Javed के बिग बॉस से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद ऐसी चर्चा हो रही थी कि उनकी बहन अस्फी जावेद (Asfi Javed) भी सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ...और पढ़ें

HighLights
- फॉलो कर लो यार में नजर आईं अस्फी
- 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा बिग बॉस 18
- बिग बॉस ओटीटी 1 में आ चुकी हैं उर्फी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हमेशा की तरह विवादित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) शुरू होने से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। 18वें सीजन में हिस्सा बनने वाले कई सितारों का नाम सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन अभी तक किसी ने भी अपनी एंट्री पर मुहर नहीं लगाई है। इस बीच शो की कंटेस्टेंट बताई जा रहीं उर्फी जावेद की बहन अस्फी जावेद ने चुप्पी तोड़ी है।
उर्फी जावेद की बहन अस्फी जावेद (Asfi Javed) का खूबसूरती में कोई जवाब नहीं है। वह ग्लैमर और फैशन के मामले में उर्फी से भी दो कदम आगे हैं। ऐसी चर्चा थी कि अस्फी बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगी। हालांकि, अब खुद उन्होंने सामने आकर इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
बिग बॉस 18 में आएंगी अस्फी?
उर्फी जावेद (Uorfi Javed) की बहन अस्फी जावेद सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन अफवाहों को खारिज किया है। अस्फी ने पोस्ट में लिखा, "सभी को हैलो। ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि मैं बिग बॉस 18 कर रही हूं। न मैं बिग बॉस कर रही हूं और ना ही मुझे शो के लिए अप्रोच किया गया है।"
यह भी पढ़ें- TV की संस्कारी 'बहू' रियल लाइफ पति के साथ Bigg Boss 18 का माहौल करेगी गर्म, सलमान के शो में एंट्री कन्फर्म?
एक्टिंग करना चाहती हैं उर्फी बहन
अस्फी जावेद ने आगे पोस्ट में लिखा है कि वह रियलिटी शो का हिस्सा बनने से ज्यादा एक्टिंग करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मैं पहले से ही अपने खुद के रियलिटी शो फॉलो करलो यार का हिस्सा हूं और मैं अभी एक्टिंग प्रोजेक्ट्स देख रही हूं।"
खबरें और भी
क्या करती हैं अस्फी जावेद?
अस्फी, उर्फी की तरह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह फैशन से रिलेटेड व्लॉग्स बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 23 हजार फॉलोअर्स हैं।
मालूम हो कि बिग बॉस 18 अगले महीने 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। सलमान खान बतौर होस्ट बनकर घरवालों का भविष्य देखते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- प्रीमियर से पहले Bigg Boss 18 से कटा TV की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का पत्ता, सलमान के शो में जाने से किया इनकार?