Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मी से कही कुछ ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 04:02 PM (IST)

    Uorfi Javed Latest Video सोशल मीडिया सेंसेशन क्वीन उर्फी जावेद किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर उर्फी जावेद काफी ज ...और पढ़ें

    उर्फी जावेद का वीडियेो वायरल (photo credit-instagram)
    उर्फी जावेद का वीडियेो वायरल (photo credit-instagram)

    HighLights

    1. उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो आई सामने
    2. सुरक्षाकर्मी से बात करती नजर आईं उर्फी
    3. अतरंगी ड्रेस में दिखींं उर्फी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की टॉप सोशल मीडिया सेंसशन के बारे मे। ज़िक्र किया जाए तो उसमें उर्फी जावेद का नाम जरूर शामिल होगा। अनोखे ड्रेसिंग सेंस को लेकर उर्फी आए दिन लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। इस बीच उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उर्फी एयरपोर्ट पर नजर आई हैं।

    हालांकि एयरपोर्ट पर एक बार फिर से अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही चेकिंग के दौरान उर्फी जावेद सुरक्षाकर्मी से कुछ बात करते हुई नजर आ रही हैं।

    सुरक्षाकर्मी से क्या बोल गईं उर्फी

    उर्फी जावेद ग्लैमर की दुनिया की वो नाम हैं, जिनको ज्यादा समय तक लाइमलाइट से दूर नहीं रखा जा सकता है। हमेशा देखा जाता है कि किसी न किसी वजह से अपने बेबाक अंदाज के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच वूमप्ला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उर्फी को एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान उर्फी जावेद एक अतरंगी ड्रेस में नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    उर्फी ने अपनी जैसी ड्रेस की कॉपी ड्रेस खुद के साथ लगा रखी है। ऐसे में देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे उर्फी के साथ कोई और भी मौजूद है। इसी आधार पर जब एयरपोर्ट पर चेकिंग के के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी उर्फी का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन करता है तो उर्फी जावेद उनसे कहती हैं ''इसका आधार कार्ड नहीं हैं।''

    उर्फी जावेद ने अपने कंधे पर लटकी दूसरी ड्रेस को लेकर बोली है। आलम ये है कि अब उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    राज कुंद्रा के साथ उर्फी जावेद का प्रोजेक्ट

    हाल ही में उर्फी जावेद को बॉलीवुड की सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी राज और उर्फी ने एक मजेदार रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें राज कुंद्रा ने पहली बार अपना मास्क रीमूव किया। ऐसे माना जा रहा है कि आने वाले समय हो सकता है उर्फी जावेद और राज कुंद्रा किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Urfi Javed Video: 'भूल भुलैया' का 'छोटा पंडित' बनीं उर्फी जावेद, यूजर बोलो- 'पानी से तुम्हें खतरा है'