Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed ने पहनी ऊपर से नीचे तक फुल कट आउट ड्रेस, वीडियो देख हिला लोगों का दिमाग

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 16 May 2023 11:19 PM (IST)

    उर्फी उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन को लेकर चर्चा में आई हैं। उनकी खास बात ये है कि वह किसी भी चीज से अपने लिए ड्रेस बना ...और पढ़ें

    Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Urfi Javed Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Bold Video: 'बिग बाॅस ओटीटी' में बवाल मचाने वाली उर्फी जावेद इन दिनों सोशल मीडिया पर कहर ढहाती नजर आ रही हैं। उर्फी फैशन की दुनिया में हर दिन अपने एक्सपेरिमेंटल के जरिए फैंस को न सिर्फ हैरान करती हैं, बल्कि उन्हें ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि अगली बार वह अब क्या करने वाली हैं। ऐसे में एक बार फिर से उर्फी अपने चाहने वालों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आई हैं। उनका एक लुक सामने आया है।

    नए लुक से उर्फी ने फिर फैंस को किया हैरान

    उर्फी जावेद का एक नया बोल्ड लुक सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने एक बार फिर अपना नया कारनामा दिखाया है। उर्फी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका बोल्ड लुक फैंस को फिर से हैरान करता दिख रहा है। इस ड्रेस को लेकर एक बार फिर से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। उनका लुक देखकर लोग उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    कटआउट ड्रेस में आईं नजर

    उर्फी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने पर्पल और बेज कलर की ड्रेस पहनी है। उनकी इस ड्रेस में एक नहीं, बल्कि कई सारे कटआउट्स हैं। उनकी इस ड्रेस को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे कई सारी पट्टियों यानी कतरन को जोड़कर तैयार किया गया है। वहीं, इसके साथ उर्फी ने गोल्डन हाई हील्स कैरी की है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को कर्ली किया हुआ है। इस दौरान वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘आई डोंट गिव ए‘ गाना बज रहा है। इसे शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, ‘ऐसा लगता है कि यह गाना मेरे लिए बनाया गया था क्योंकि जैसा कि आप सभी पहले से ही जानते हैंं।' एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन देते दिख रहे हैं।