Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaibhavi Upadhyaya Death: पंचतत्व में विलीन हुईं वैभवी, नम आंखों से परिवार और दोस्तों ने दी अंतिम विदाई

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 24 May 2023 03:37 PM (IST)

    Vaibhavi Upadhyaya Death एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय अब हमारे बीच नहीं रही। सोमवार को हिमाच प्रदेश में एक्ट्रेस की कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। इस दौरान ...और पढ़ें

    Vaibhavi Upadhyaya Funeral, Vaibhavi Photo Credit Instagram
    Vaibhavi Upadhyaya Funeral, Vaibhavi Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Vaibhavi Upadhyaya Death: टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyaya) अब हमारे बीच नहीं रही। सोमवार को हिमाच प्रदेश में एक्ट्रेस की कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। इस दौरान वैभवी के मंगेतर जय सुरेश गांधी भी उनके साथ थे, लेकिन उनकी जान बाल-बाल बची।

    बुधवार सुबह एक्ट्रेस की निधन की खबर एक्टर और प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। वहीं अब मुंबई में एक्ट्रेस के परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार किया ।

    पंचतत्व में विलीन हुईं वैभवी उपाध्याय

    वीरल भयानी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमे एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा और एंबुलेंस से बोरीवली स्थित श्मशान घाट में एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान उनके परिवार वाले और कई इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स भी नजर आए। वैभवी के इस तरह जाने से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    क्या शादी करने वाली थी वैभवी ?

    इसी बीच एक्टर और प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने वैभवी और उनके मंगेतर जय सुरेश गांधी के इस हादसे  के बारे में जानकारी दी है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि वह इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने सगाई कब की थी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    टीवी के अलावा क्या फिल्मों में किया काम ?

    वैभवी उपाध्याय टीवी और फिल्म दोनों की पर्दे पर काम किया है। उन्होंने टीवी शो 'सीआईडी', 'अदालत' ‘क्या कसूर है अमला का’ जैसे कई शो में काम किया, लेकिन उन्हें 'साराभाई वर्सेज साराभाई' पहचान मिली थी। इसके अलावा फिल्म प्लीज़ फाइन्ड अटैच्ड और छपाक में भी नजर आई। बता दें, वैभवी सोशल मीडिया पर 16 दिन पहले एक वीडियो पोस्ट की थी।