Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishali Takkar: वैशाली ठक्कर के सुसाइड पर करण कुंद्रा ने किया रिएक्टर, कहा- आपको हिम्मत रखनी चाहिए थी, वक्त..

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 04:55 PM (IST)

    Karan Kundrra reacts on Vaishali Takkar Suicide रविवार को ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को लेकर बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई। उनके ...और पढ़ें

    Karan Kundrra reacts on Vaishali Takkar Suicide, Instagram
    Karan Kundrra reacts on Vaishali Takkar Suicide, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Kundrra reacts on Vaishali Takkar Suicide: बीते दिन एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत की खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर किसी के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि वैशाली ठक्कर अब इस दुनिया में नहीं हैं। जांच में वैशाली के सुसाइड के पीछे की वजह उनकी पर्सनल लाइफ को बताया गया। एक्ट्रेस के कमरे से बरामद हुए सुसाइड नोट में उन्होंने अपने एक्स पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अब वैशाली के सुसाइड पर एक्टर करण कुंद्रा ने रिएक्ट किया है।

    वक्त हर गम भर देता है

    करण कुंद्रा ने वैशाली ठक्कर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि सुसाइड करन कभी सही नहीं होता। लाइफ में स्ट्रेस है, परेशानियां हैं, लेकिन वक्त हर चीज को सही कर देता है। सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और वैशाली के निधन पर रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं, "पेरेंट्स है, आपको चाहने वाले हैं, प्यार करने वाले हैं, उनके बारे में सोचिए। स्ट्रेस है, लेकिन वक्त हर चीज को ठीक कर देता है। आपको हिम्मत रखनी होगी। समय कई बार बेहद खराब होता है, लेकिन एक बात हमेशा याद रखना कि आपको भगवान ने यहां भेजा है। आपकी ऐसी कोई चीज नहीं हैं, जिसे वक्त ठीक नहीं कर सकता, सॉल्व नहीं कर सकता।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    वैशाली ने कमाई खूब शोहरत

    बता दें कि वैशाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ से की थी। इसके बाद वह ‘ये है आशिकी‘, ‘ससुराल सिमर का‘, ‘विष और अमृत‘, ‘लाल इश्क‘ और ‘मनमोहिनी’ जैसे लोकप्रिय शोज में भी नजर आई थीं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ और ‘ससुराल सिमर का‘ ने वैशाली को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई थी। यहां तक कि ‘ससुराल सिमर का‘ में अंजलि भारद्वाज का किरदार निभाने के लिए उन्हें 'बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल' का गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स भी दिया गया।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaishali Takkar (@misstakkar_15)