Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Valentine Day 2024: विक्की जैन-Ankita ने बताया अपना वैलेंटाइन डे प्लान, फैमिली प्लानिंग को लेकर कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 10:42 AM (IST)

    Valentine Day 2024 आज कई कपल वैलेंटाइन डे का खास दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और अपने पार्टनर पर प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन न ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo Credit: Instagram)
    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अंकिता और विक्की ने पर्सनल लाइफ को लेकर किए खुलासे
    2. वैलेंटाइन डे का बताया क्या है प्लान
    3. फैमिली प्लानिंग पर कही ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankita Lokhande Vicky Jain On Valentine Day: बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद इसके कंटेस्टेंट हाल ही में रीयूनियन पार्टी में एक साथ नजर आए। अब इन दिनों विक्की जैन और अंकिता लोखंडे सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों ने एक साथ इंटरव्यू दिया है और अपने वैलेंटाइन डे की प्लानिंग से लेकर फैमिली प्लानिंग तक कई बातों का खुलासा किया।

    परफेक्ट कपल में होती है लड़ाई

    हाल ही में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने साथ में एचटी को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि शो में लड़ाई-झगड़ों को लेकर आपकी शादी पर कई सवाल उठे। इस पर अंकिता ने कहा, 'परफेक्ट कपल की लड़ाई नहीं होती क्या? वही परफेक्ट कपल होता है'।

    यह भी पढ़ें: Naagin 7: एकता कपूर और अंकिता लोखंडे का टूटा 'पवित्र रिश्ता', नागिन 7 में उन्हें रिप्लेस कर दिया इसे मौका?

    इसके आगे उन्होंने कहा, 'बाहर आने के बाद मैं खुद को विक्की से लड़ते हुए नहीं देखना चाहती। हम ऐसे नहीं हैं। अपने आपको ऐसे देखना... यह कोई स्वस्थ एहसास नहीं है'। वहीं, विक्की ने इस बारे में कहा, 'उस शो में आपके व्यक्तित्व का एक और पहलू सामने आता है। हो सकता है कि वह पक्ष सामने आ जाए, जो असल जिंदगी में आपका व्यक्तित्व नहीं है। आप बाहर सामान्य रूप से अपनी पसंद की जिंदगी जीते हैं, परिवार को समय देते हैं। जिंदगी बहुत अलग है, वो असली शादी नहीं है जो लोगों ने शो में देखी, ये असली शादी है'।

    वैलेंटाइन डे का क्या है प्लान?

    जब अंकिता और विक्की से पूछा गया कि उनका इस साल वैलेंटाइन डे प्लान क्या है, तो इस पर विक्की ने कहा, 'इसे सरप्राइज ही रहने देते हैं। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम कुछ समय के लिए किसी भी फैसले से दूर होकर उस समय को एक-दूसरे के साथ बिताएं।

    खबरें और भी

    फैमिली प्लानिंग कर रहा है कपल?

    जब इस कपल से परिवार शुरू करने के बारे में पूछा गया, तो विक्की ने जवाब दिया कि हां, हमने इस पर विचार किया है। वहीं, अंकिता ने कहा, 'अभी तो हम खुद बच्चे हैं'। बता दें कि बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे ने प्रेग्नेंसी टेस्ट भी किया था। हालांकि, उनका रिजल्ट नेगेटिव आया था।

    यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की जीत पर अंकिता लोखंडे ने Bigg Boss पर साधा निशाना, कहा- 'अब ये पर्सनैलिटी शो नहीं रह गया है'