Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Varun Sood को मिल गया नया प्यार? नितिभा कौल संग शेयर की गई वीडियो का जानें सच

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 11:56 PM (IST)

    Varun Sood Dating Nitibha Kaul साल 2022 में दिव्या अग्रवाल ने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर वरुण सूद संग अपने ब्रेकअप की घोषणा की थी। कई बार इन दोन ...और पढ़ें

    Varun Sood Dating Nitibha Kaul Photo Credit Instagram
    Varun Sood Dating Nitibha Kaul Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. साल 2022 में दिव्या अग्रवाल से हुआ था ब्रेकअप
    2. एक साल बाद एक्टर को मिला नया प्यार
    3. इंस्टाग्राम पर किया रिलेशनशिप का खुलासा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Varun Sood Dating Nitibha Kaul: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि साल 2022 में दिव्या अग्रवाल ने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की घोषणा की थी। कई बार इन दोनों से ही ब्रेकअप की वजह पूछी गई, लेकिन किसी ने भी खुलकर इस बारे में बात करना पसंद नहीं किया।

    वरुण से अलग होने के कुछ ही महीनों में एक्ट्रेस ने अपने नए रिलेशनशिप का खुलासा किया। वहीं अब कयास लगाए जा रहे है कि वरुण की लाइफ में भी नया प्यार का फूल खिला है। ऐसा हम नहीं बल्कि उनके द्वारा शेयर की गई वीडियो बता रही हैं।

    वरुण सूद को मिला नया प्यार

    दिव्या से ब्रेकअप के साल भर बाद वरुण अपने प्रोजेक्स में बिजी चल रहे हैं। इसी बीत उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर  एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह एक्ट्रेस नितिभा कौल के साथ नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो के पोस्ट करने के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे। दोनों तुम क्या मिले गाने पर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nitibha Kaul (@nitibhakaul)

    फैंस दे रहे हैं बधाई

    इस वीडियो पर अब वरुण के चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शुभकामनाएं। आप दोनों की जोड़ी शानदार है। किसी की नजर न लगे। वहीं दूसरे ने लिखा, मैं इस जोड़ी के लिए दुआ कर रहा हूं। तीसरे ने लिखा, चुडेल दिव्या से बहुत प्यारी है। हालांकि ऐसा नहीं है, फैंस का कयास लगाना गलत साबित हो रहा है आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि की गई है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। 

    कौन हैं नितिभा कौल?

    बता दें, नितिभा कौल यूट्यूबर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था और वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। नितिभा तब गूगल इंडिया में नौकरी करती थीं। 'बिग बॉस' से मिली पॉपुलैरिटी ने उन्हें स्टार बना दिया है। नितिभा कौल एक्स-मिस इंडिया दिल्‍ली फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

    खबरें और भी

    वह टेडएक्स स्‍पीकर हैं। एमटीवी पर शो होस्ट भी कर चुकी हैं, लेकिन अब शो के पांच साल बाद नितिभा ने अपना पूरा वक्त सोशल मीडिया को दे दिया है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।