Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विद्युत जामवाल ने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ से तुलना किए जाने पर कहा, 'मैं दुनिया का नंबर वन मार्शल आर्टिस्ट'

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 25 Jun 2022 05:29 PM (GMT+05:30)

    Vidyut Jammwal Compared To Hrithik Roshan विद्युत् जामवाल ने ऋतिक रोशन टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर से तुलना किए जाने पर प्रतिक्रिया दी हैl विद्युत् ...और पढ़ें

    Vidyut Jammwal Compared To Hrithik Roshan: विद्युत् जामवाल फिल्म अभिनेता हैl
    Vidyut Jammwal Compared To Hrithik Roshan: विद्युत् जामवाल फिल्म अभिनेता हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Vidyut Jammwal Compared To Hrithik Roshan: विद्युत जामवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया हैl इसमें जब उनकी तुलना ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय से की गई, तब उन्होंने कहा कि वह दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट हैंl विद्युत जामवाल बॉलीवुड अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl वह फिल्मों में काफी धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आते हैंl उनकी दमदार एक्शन सीन के चलते कई बार उनकी तुलना ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य राय कपूर से की जाती हैl हालांकि अब इसपर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट हैंl

    विद्युत जामवाल की हाल ही में फिल्म खुदा हाफिज 2 रिलीज हुई है

    विद्युत जामवाल की हाल ही में फिल्म खुदा हाफिज 2 रिलीज हुई हैl जब उनसे पूछा गया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अलग दिखने के लिए क्या करते हैंl इसपर उन्होंने कहा, 'ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य राय कपूर बहुत अच्छे एक्शन स्टार हैं लेकिन मैं दुनिया का टॉप मार्शल आर्टिस्ट हूंl मैं हमेशा मेहनत करता हूं, चाहे मैं सो रहा हूं, जाग रहा हूंl मैं अपने स्तर पर काम करते रहता हूंl कई बार लोग मेरी तुलना जैकी चैन या टोनी जा से भी करते हैंl इसके चलते मुझे लगातार कड़ी मेहनत करते रहना पड़ता हैl'

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    विद्युत जामवाल इन दिनों खुदा हाफिज चैप्टर टू: अग्नि परीक्षा का प्रमोशन कर रहे हैं

    विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर टू: अग्नि परीक्षा का प्रमोशन कर रहे हैं जो कि खुदा हाफिज फिल्म की अगली कड़ी हैl फिल्म में शिवालेखा ओबेरॉय की भी अहम भूमिका हैl यह फिल्म 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगीl

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    विद्युत जामवाल कमांडो फिल्म की सीरीज भी कर चुके हैं

    विद्युत जामवाल कमांडो फिल्म की सीरीज भी कर चुके हैंl वहीं उन्होंने हाल ही में नंदिता महतानी से शादी कर ली हैl

    खबरें और भी