विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहां गया Vikram-Betaal का बेताल? टीवी पर पिशाच बना था ये बॉलीवुड सुपरस्टार

Published: Fri, 16 May 2025 02:19 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 May 2025 03:12 PM (GMT+05:30)

टीवी लवर्स के बीच विक्रम बेताल सीरियल का जिक्र खूब चलता है। बेताल के किरदार की भूमिका बॉलीवुड के एक ...और पढ़ें

विक्रम बेताल के अभिनेता (Photo Credit- IMDb)
विक्रम बेताल के अभिनेता (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. विक्रम बेताल में नजर आए ये एक्टर
  2. बेताल की भूमिका से जीता लोगों का दिल
  3. बेताल के एक्टर आजकल कहां हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दुनिया में उन सितारों की कमी नहीं है, जो एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि, उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल से लोगों के बीच मिली। इतना ही नहीं, उस शो के किरदार के नाम से ही लोग उन्हें जानते हैं और उनके अपकमिंग सीरियल या प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस लिस्ट में विक्रम बेताल टीवी सीरियल में बेताल का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम भी शामिल किया जाता है।

बेताल का रोल निभाने वाले अभिनेता ने एक्टिंग करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और अन्य मूवीज में छोटे-मोटे किरदारों की जिम्मेदारी निभाई। नब्बे के दशक में दूरदर्शन देखने वाले बखूबी जानते होंगे कि उस समय विक्रम बेताल कितना पॉपुलर था। इसमें लीड रोल की भूमिका में रामायाण में राम बनने वाले अरुण गोविल थे, लेकिन सभी का ध्यान उनकी पीठ पर लदने वाले बेताल ने खींच लिया था।

बेताल की भूमिका में नजर आया था ये सुपरस्टार

दूरदर्शन के हिट सीरियल विक्रम बेताल में सज्जन कुमार ने बेताल की भूमिका निभाई थी। इसकी पॉपुलैरिटी का यह आलम है कि लोग उन्हें बेताल के नाम से ही जानते हैं। इस सीरियल में उनके किरदार ने शो में जान डालने का काम किया था। उस समय टीवी देखने के शौकीनों की पहली पसंद विक्रम बेताल ही होता था। इस शो को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला। यही कारण रहा कि साल 2018 में इसका एक दूसरा वर्जन टीवी के एक पॉपुलर चैनल पर आया। हालांकि, लोगों को ऑरिजनल वर्जन ही ज्यादा पसंद आया।

Photo Credit- IMDb

ये भी पढ़ें- Rupali Ganguly को सेट पर आवारा कुत्ते ने काटा? अब टीवी की अनुपमा ने बताई पूरी सच्चाई

सज्जन कुमार के बारे में बता दें कि उन्होंने धन्यवाद फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की। साल 1950 से लेकर 1960 के बीच इस अभिनेता ने एक से बढ़कर एक चर्चित फिल्मों में काम किया।

कब हुआ था सज्जन कुमार का निधन?

विक्रम बेताल को पसंद करने वाले आज भी सज्जन के बारे में अधिक जानने की कोशिश में लगे रहते हैं। साल 1921 में उनका जन्म जयपुर में हुआ था। वह पेशे से वकील बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया, लेकिन बेताल की भूमिका के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में तगड़ा इजाफा हुआ। कुछ लोग आज भी नहीं जानते हैं कि उनका निधन हो गया है। 17, मई 2000 को इस पॉपुलर बॉलीवुड अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनके बेहतरीन काम का जिक्र आज भी लोगों के बीच चलता है।

ये भी पढ़ें- Ramayan में किसने निभाया था 'सुग्रीव' का किरदार, अब कहां और क्या कर रहे हैं ये एक्टर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।