यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की कार्बन कॉपी की आवाज सुनकर आप रह जाएंगे दंग, तेजी से वायरल हुआ वीडियो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर से फैंस अपनी पसंदीदा दयाबेन को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही ...और पढ़ें

नई दिल्ली जेएनएन। Viral Video Girl Mimic Dayaben from TMKOC: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 14 सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वैसे तो इस शो का हर किरदार खुद में लाजवाब है, लेकिन शो में दया बेन के लिए लोगों की दीवानगी की कोई हद नहीं है। दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी ने साल 2017 में इस शो से ब्रेक लिया था, हालांकि अब खबर है कि वह जल्द ही शो में लौट सकती हैं। फैंस भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के शो में वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अब दिशा वकानी उर्फ दयाबेन की एक ऐसी कार्बन कॉपी मिली हैं जिसे सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया है।
हूबहू दया बेन के अंदाज में एक लड़की ने बोला डायलॉग
तारक मेहता की दया बेन के अंदाज में डायलॉग बोलती हुई एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तड़के से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में लड़की जिस तरह से 'टप्पू के पापा' बोल रही है वह अंदाज बिलकुल दयाबेन का है। अगर आप सिर्फ इस लड़की की आवाज सुने तो दया बेन और लड़की के डायलॉग बोलने के अंदाज में फर्क करना बेहद मुश्किल है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर छा गया है ये वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां लोग इस वीडियो में दयाबेन के स्टाइल में डायलॉग बोल रही ज्योत्स्ना की मिमिकरी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इनकी आवाज बिलकुल दयाबेन की तरह ही है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेटा आपकी तो निकल पड़ी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आप ही अब नजर आएंगी'। अन्य यूजर ने लिखा, 'दया बेन...। दयाबेन स्टाइल में बोल रही लड़की की इस मिमिकरी ने लोगों के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान ला दी है।
View this post on Instagram
जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौटेंगी दया बेन
दया बेन उर्फ दिशा वकानी पिछले 5 साल से इस शो से दूर हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक बेटी के बाद अपने घर में बेबी बॉय का स्वागत किया है। जिसके बारे में उनके भाई सुंदर उर्फ मयूर वकानी ने बताया। इसी के साथ मयूर वकानी ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि दिशा वकानी शो में जरुर लौटेंगी'। उनके इस स्टेटमेंट के बाद अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स ने भी दया बेन की वापसी का एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया, हालांकि वीडियो में दया बेन की शक्ल अब तक नहीं दिखाई गई है।