Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivian Dsena के घर आया 'नन्हा राजकुमार', दूसरी बार पापा बने एक्टर ने कहा- 'हमारा साम्राज्य बड़ा हो गया'

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 12:59 PM (IST)

    टीवी एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के घर में एक नन्हा मेहमान आया है। एक्टर ने दूसरी बार पिता बनने की खुशी जाहिर की है। ...और पढ़ें

    दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मधुबाला फेम एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) दूसरी बार पापा बन गए हैं। उन्होंने बीवी नौरान अली (Nouran Ali) के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत किया है।

    विवियन डीसेना और नौरान अली ने हाल ही में बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी है।

    विवियन डीसेना बने दूसरी बार पापा

    विवियन डीसेना ने एक प्यारे पोस्ट के जरिए अपने 'प्रिंस' के जन्म की खुशखबरी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर वह क्यों कुछ समय से लाइमलाइट से दूर थे। इसकी वजह उनकी वाइफ की प्रेग्नेंसी थी। अब विवियन ने बेबी ब्वॉय के जन्म की खुशी जाहिर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा-

    कुछ समय के लिए नजरों से ओझल हो गया था और इसकी एक वजह भी थी। कुछ कहानियों का ऐलान नहीं किया जाता, उन्हें पहले जिया जाता है। उस खामोशी ने ही सब कुछ कह दिया। हमारा साम्राज्य अब और भी बड़ा हो गया है और इस बार एक राजकुमार आया है।

    यह भी पढ़ें- Vivian Dsena की एक्स वाइफ ने पुरुषों को बताया गोल्ड डिगर, बोलीं- 'आपको यूज करने के लिए...'

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

    विवियन-नौरान को सेलेब्स ने दी बधाई

    विवियन डीसेना की इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। अली गोनी ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "भाई बहुत मुबारक।" रुबीना दिलैक ने लिखा, "ओह माय गॉड। खूबसूरत। तुम्हें और नौरान को बधाई।" इसके अलावा ईशा सिंह और भारती सिंह समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है।

    तीन साल पहले बेटी के पिता बने थे विवियन

    विवियन डीसेना ने साल 2022 में एजिप्ट की रहने वालीं जर्नलिस्ट नौरान अली से शादी की थी। साल 2023 में नौरान के साथ विवियन ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। उनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया था जिसका नाम Layan है। नौरान की पहली शादी से उन्हें दो बेटियां भी हैं, जिनका विवियन के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड है। अब विवियन चार-चार बच्चों के पिता बन गए हैं। 

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Vivian Dsena की विदेशी पत्नी Nauran Aly? एक इंटरव्यू में दो बच्चों की मां के प्यार में पढ़ गए थे एक्टर

    खबरें और भी