Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivian Dsena: शादी के बाद पिता बनें विवियन डीसेना, दो महीने की बेटी को दुनिया से छुपाकर रखा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 09:50 AM (IST)

    विवियन डीसेना (Vivian Dsena) हाल ही में अपनी नूरन एली संग शादी को लेकर चर्चा में रहे। अब उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। खबर है क ...और पढ़ें

    Vivian dsena, nouran aly, vivian dsena father, vivian dsena baby, vivian dsena daughter, madhubala, vivian dsena wife nouran aly
    Vivian dsena, nouran aly, vivian dsena father, vivian dsena baby, vivian dsena daughter, madhubala, vivian dsena wife nouran aly

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Vivian Dsena: टीवी एक्टर विवियन डीसेना  (Vivian Dsena) पिछले काफी समय से पर्दे से दूर है। हाल ही में एक्टर की दूसरी शादी को लेकर खबरें सामने आए थी। एक्टर ने गुपचुप तरीके से नूरन एली से शादी रचाई ली है। अब उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है।

    पिता बने विवियन डीसेना  

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  विवियन डीसेना  (Vivian Dsena) पिता बन चुके हैं। एक्टर की दो महीने की बेटी है। सूत्र ने बताया, 'नौरान अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ बच्चे की तस्वीरें शेयर करती हैं। मैंने उनकी तस्वीरें देखी हैं।' उन्होंने बताया कि एक्टर ने बच्ची के बारे में किसी को भी न बताने का फैसला किया है। उनके इस फैसले में उनकी पत्नी नूरन भी उनके साथ हैं।

    कौन हैं नूरन

    बता दें कि एक्टर की वाइफ नूरन एली मिस्र की पूर्व पत्रकार हैं। खबरों की मानें तो विवियन और नूरन की मुलाकात आज से करीब 4 साल पहले हुई थी। नूरन ने इंटरव्यू के सिलसिले में उनसे बात की थी। एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म भी किया था लेकिन उनकी सीक्रेट वेडिंग की खबरें करीब एक साल बाद फैंस तक पहुंच पाई।

    इससे पहले उन्होंने वाहबिज दोराबजी के साथ शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और आखिर में कपल ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद 18 दिसंबर साल  2021 में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया।

    खबरें और भी

    एक्टर का वर्कफ्रंट

    वर्क फ्रंट की करें तो एक्टर जल्द ही एक बार फिर एक नए शो के साथ वापसी कर रहे हैं। ई-टाइम्स की एक खबर के अनुसार, ये शो सोशल मैसेज पर बेस्ड होगा, जिसमें विवियन लीड रोल नजर आएंगे। शो की बाकी स्टारकास्ट या फीमेल लीड को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  शो अप्रैल में टीवी पर दस्तक देगा।