Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं आखिरी इंसान होना चाहिए जिसे...' Vivian Dsena ने करणवीर से Bigg Boss 18 हारने पर तोड़ी चुप्पी

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 01:06 PM (IST)

    लाडले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss Season 18) नहीं जीत पाए। उनके ही दोस्त से दुश्मन बने करणवीर मेहरा (Karanveer ...और पढ़ें

    विवियन डीसेना ने बिग बॉस 18 की हार पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    विवियन डीसेना ने बिग बॉस 18 की हार पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 के फर्स्ट रनर-अप बने विवियन
    2. विवियन डीसेना ने अपनी हार पर तोड़ी चुप्पी
    3. करणवीर मेहरा ने जीता बिग बॉस सीजन 18

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नईज दिल्ली। साढ़े तीन महीने की जर्नी के बाद आखिरकार विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 को अपना विनर मिल गया है। रोमांस, दोस्ती और दुश्मनी के सफर को असल जिंदगी में जी कर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने ट्रॉफी हासिल की। करण के कॉम्पटीटर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) टॉप 2 में रहे। 

    विवियन डीसेना शुरू से ही बिग बॉस के लाडले कहे जा रहे थे। ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही थी कि सीजन की ट्रॉफी वही लेकर जाएंगे। मगर ऐन मौके पर वोटिंग की गणित ने सारा खेल बिगाड़ दिया। ज्यादा वोट के साथ करण सीजन के विनर रहे और विवियन फर्स्ट रनर-अप बने। 

    हार पर विवियन को नहीं पछतावा

    करणवीर मेहरा से बिग बॉस सीजन 18 की ट्रॉफी हारने के बाद विवियन डीसेना को कैसा महसूस हो रहा है, उनका पहला रिएक्शन सामने आ गया है। बिग बॉस से निकलते ही उन्होंने मीडिया संग बातचीत में अपनी हार पर बात की है और बताया है कि उन्हें किस बात का पछतावा है। इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में ट्रॉफी हारने पर विवियन डीसेना ने कहा कि उन्हें विनर न बनने का पछतावा नहीं है क्योंकि वह किस्मत पर भरोसा करते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'जीवन में जितना भी...', Bigg Boss 18 से हार पर भावुक Rajat Dalal ने तोड़ी चुप्पी, एल्विश यादव का टूटा दिल

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    विवियन डीसेना ने आगे कहा, "मैं आखिरी इंसान होना चाहिए जिसको करियर को लेकर कोई शिकायत होनी चाहिए। जो भी कुछ भी जिंदगी में होता है, शायद हमें आज पता नहीं चलता है लेकिन कल या परसो पता चलेगा। जो होगा अच्छे के लिए होगा। पॉजिटिविटी पर ध्यान देते हैं।" विवियन ने कई सेलेब्स के सपोर्ट पर हैरानगी भी जताई और कहा कि जिन्हें वह जानते नहीं थे, उन्होंने भी विवियन को सपोर्ट किया।

    खबरें और भी

    करणवीर से था छत्तीस का आंकड़ा

    यूं तो विवियन और करण कई बार कह चुके हैं कि दोनों 14 साल से दोस्त थे, लेकिन बिग बॉस हाउस में उनके बीच हमेशा छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला। शो में दोनों कई बार एक-दूसरे से झगड़ चुके हैं और उनकी दोस्ती पर भी सवाल उठा। ग्रैंड फिनाले से पहले भी करण और विवियन का झगड़ा हुआ था। शो के विनर ने एक्टर की बेटी को लेकर कमेंट कर दिया था जिससे विवियन भड़क गए थे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 से हार के बाद पति Vivian Dsena पर गुस्सा करती दिखीं नौरान अली? खामोश होकर सुनी बीवी की बात!