Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब 16 साल की उम्र में डायरेक्टर ने जन्नत जुबैर के सामने राख दी थी ऐसी शर्त, सुनकर मां के ही उड़ गए थे होश

    By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 05:53 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में धमाका करने के बाद सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख अब डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में अपने डांस का हुनर दिखाते हुए नजर आ रह ...और पढ़ें

    Photo Credit : Jannat Zubair Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Jannat Zubair Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर एक्टिंग के साथ अपने चुलबुले अंदाज की वजह से हमेशा ही चर्चा में बनीं रहती हैं। बेहद ही कम उम्र में जन्नत ने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया उसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।  21 साल की उम्र में जन्नत अपने ग्लैमर से कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा जबरदस्त है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वालीं जन्नत ने टीवी के कई शोज में काम किया है। वहीं अब वह कई शोे लीड रोल प्ले कर रही हैं, लेकिन जन्नत के बारे में एक बात क्या आप जानते हैं? वो ये कि एक शो के प्रोड्यूसर के साथ किस सीन को लेकर जन्नत का ऐसा पंगा हो गया था, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में आ गई थीं।  

    यह भी पढ़े : Jhalak Dikhhla Jaa 10: फैजल शेख और जन्नत जुबैर बड़े हादसे से बाल-बाल बचें, डांस परफॉरमेंस के बीच अचानक...

    किस सीन को लेकर मचा था बवाल  

    आपको बता दें कि टीवी शो ‘आशिकी‘ में जन्नत ने लीड रोल प्ले किया था। इस शो में उनके अपोजिट रित्विक अरोड़ा थे। शो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसी शो में एक सीन के दौरान जन्नत को अपने को.स्टार रित्विक को किस और कुछ इंटीमेट सीन देने थे। जब ये बात जन्नत को पता चली तो उन्होंने ऐसा करने के साफ मना कर दिया था। दरअसल, उस वक्त जन्नत की उम्र महज 16 साल थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

    किस सीन पर मां का था ऐसा रिएक्शन

    किसी और इंटीमेट सीन की बात जब जन्नत की मां को पता चली तो उन्होंने शो के प्रोड्यूसर से बात की। उन्होंने साफ कहा था कि जन्नत, ऑनस्क्रीन किस या फिर इंटीमेट नहीं करेंगी। जन्नत की मां ने इस पूरे मामले में ई टाइम्स से बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘जन्नत को एक इंटीमेट सीन करने को कहा जा रहा था, लेकिन हम उसमें कम्फर्टेबल नहीं थे। इसके बाद शो के मेकर्स ने उस पूरे सीन को ही बदल दिया था।'