Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: जब Pooja Bhatt से मनीषा रानी ने पूछा आलिया भट्ट से जुड़ा अटपटा सवाल, सुनकर लोटपोट हुए घरवाले

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 05:12 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। इस शो की कंटेस्टेंट मनीषा रानी की बातें लोगों को बहुत पसंद आती हैं। शो में मनीषा और पूजा की अच् ...और पढ़ें

    File Photo of Manisha Rani, Pooja Bhatt and Alia Bhatt
    File Photo of Manisha Rani, Pooja Bhatt and Alia Bhatt

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा रानी है सबसे ज्यादा चर्चा में
    2. शो में है पूजा भट्ट और मनीषा रानी की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग
    3. मनीषा के बात करने का अंदाज है लोगों को पसंद

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी इस वक्त 'बिग बॉस ओटीटी 2' की सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। जद हदीद के साथ उनका फ्लर्ट करना और कॉमेडी वन लाइनर्स बोलना ऑडियंस को खूब भा रहा है। मनीषा के बात करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। कुछ दिनों पहले उन्होंने पूजा भट्ट से एक सवाल किया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    मनीषा रानी इन दिनों लगभग हर बिग बॉस व्यूवर की फेवरेट बनी हुई हैं। वह बिग बॉस की मोस्ट लाइकेबल कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनकी पर्सनालिटी और लोगों को हंसाने का अंदाज इतना पॉपुलर है कि, अभी से कई लोगों ने उन्हे विनर घोषित कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का कुछ दिन पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूजा भट्ट से जो पूछा, उसे सुनने के बाद सभी की हंसी छूट गई।

    मनीषा ने पूछा पूजा से अजीब सवाल

    वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा बताती हैं कि उन्होंने पूजा भट्ट से पूछा कि क्या उन्होंने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी अटेंड की थी। मनीषा कहती हैं, ''सुन ना बेबिका, हम पूजा जी को पूछा, आप आलिया भट्ट की शादी में गए थे।''

    मनीषा की बात सुनकर छूटी घरवालों की हंसी

    मनीषा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा, ''हम मन में बोले, आप को भी बुलाया था।'' इतना सुनते ही वहां बैठे सभी लोगों की हंसी छूट गई। वैसे आपको बता दें कि मनीषा रानी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि आलिया और पूजा बहने हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि रियलिटी शो में देखा जा सकता है कि पूजा भट्ट और मनीषा रानी में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जब से वह मनीषा से मिली हैं, तब से वह उनकी तारीफ करती नजर आई हैं। पूजा को मनीषा के बात करने का तरीका काफी पसंद है।