Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: लंबे समय के लिए बिग बॉस से दूरी बना रहे हैं Abdu Rozik? जानें अब किस एपिसोड में होगी वापसी

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 04:27 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक सभी कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी हैं। ऑडियंस के साथ ही वह कई सेलेब्स के भी फेवरे ...और पढ़ें

    File Photo of Abdu Rozik. Photo Credit: Abdu Rozik Instagram
    File Photo of Abdu Rozik. Photo Credit: Abdu Rozik Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: टीआरपी की रेस में टॉप 10 में बने रहने वाला 'बिग बॉस' का 16वां सीजन नए ट्विस्ट और टर्न की वजह से सुर्खियों में बना रहता है। इस शो के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक सभी का आंखों का तारा हैं। कम समय में उन्होंने सभी घरवालों के दिल में एक अलग जगह बना ली। अब्दू को भी बतौर बिग बॉस कंटेस्टेंट घर-घर पहचान मिली है। इस शो में उन्हें अपना सिंगिंग टैलेंट भी दिखाने का मौका मिला। अब्दू पिछले तीन महीने से एक ऐसे घर में 16वें कंटेस्टेंट के तौर पर हैं, जहां दोस्ती और दुश्मनी के रंग अक्सर बनते बिगड़ते रहते हैं। अब्दू के गेम के ऑडियंस ने पसंद किया। वह कम समय में ही सब के चहेते बन गए। लेकिन अब मेकर्स ने उनके एलिमिनेशन की खबर देकर उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली है कि अब्दू कुछ दिन में वापस आ जाएंगे। इन बातों में कितनी सच्चाई है, आइये जानते हैं।

    फूट-फूटकर रोए अब्दू

    मेकर्स ने शनिवार को ऑन एयर होने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि अब्दु को घर से जाने के लिए कहा जा रहा है। अब्दू के अचानक अलविदा लेने की खबर ने सभी घरवालों को चौंका दिया है। बिग बॉस के घर से निकलने से पहले अब्दु इमोशनल हो जाते हैं। बाकी घरवाले भी उनके जाने की बात सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाते। उनके जाने की बात सुनकर फैंस भी हैरान हैं। सभी यह जानना चाहते हैं कि इतनी पॉपुलैरिटी और सबके साथ अच्छे से रहने के बाद भी अब्दु बाहर कैसे हो गए? अब्दु ने वहां मौजूद अपने सभी दोस्तों से गले मिले और फूट-फूटकर रोने लगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    कुछ दिनों बाद वापस आएंगे अब्दु?

    सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी गई कि अब्दु मेडिकल इश्यू की वजह से शो को बीच में ही छोड़ रहे हैं, लेकिन जल्द ही वापस आएंगे। लेकिन अब इन बातों का भी खंडन होता दिख रहा है। मिस्टर खबरी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी दी गई है कि अब्दु रोजिक की री-एंट्री असमंजस में है। अब्दु की मैनेजमेंट टीम साजिद खान द्वारा किए गए उनके लिए टास्क और शो में हो रहे अनफेयर टास्क की वजह से खुश नहीं है। इसके साथ ही अब्दु के कुछ वीजा इश्यू भी हैं।

    यह भी कहा जा रहा है कि उनके कुछ वर्क कमिटमेंट्स हैं। चैनल उन्हें रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन हाल फिलहाल यह संभव नहीं है कि वह लौटें।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Abdu Rozik: सलमान खान के शो से बाहर हुए अब्दु रोजिक! रो-रोकर निमृत कौर का हुआ बुरा हाल

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: शांतनु महेश्वरी से लेकर पारथ समथान तक, इस साल टीवी के इन कलाकारों ने शुरू किया ओटीटी करियर

    खबरें और भी