विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amrapali: कौन हैं शाही नगर वधू आम्रपाली? जिसका किरदार निभाने वाली हैं 'पवित्र रिश्ता' अभिनेत्री अंकिता लोखंडे

Published: Wed, 10 Apr 2024 03:11 PM (GMT+05:30)

अंकिता लोखंडे के सितारे सातवें आसमान पर है। फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी में झलकारी बाई और फिर फिल्म ...और पढ़ें

कौन हैं शाही नगर वधू आम्रपाली? (X Image)
कौन हैं शाही नगर वधू आम्रपाली? (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के बाद अंकिता लोखंडे बिजी हो गई हैं। एक्ट्रेस भले सलमान खान का शो जीतने से चूक गईं हो, लेकिन रियल लाइफ में वो तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर में नजर आई थी। अब उनके हाथ एक और बढ़ा प्रोजेक्ट लगा है। इसके साथ ही वो टीवी और फिल्म के बाद ओटीटी की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'याद रख पछताएगी तू', शादी करने के चक्कर में Ankita Lokhande ने ठुकराई थी संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म

फिर पीरियड ड्रामा का बनेंगी हिस्सा

फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी में झलकारी बाई और फिर फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर में यमुनाबाई सावरकर की भूमिका निभाने के बाद अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक बार फिर फिल्म में पीरियड भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस बार उनका काम डिजिटल प्लेटफार्म पर होगा। उनकी आगामी वेब सीरीज आम्रपाली की घोषणा मंगलवार को की गई। इसमें अंकिता शीर्षक भूमिका में होंगी।

कौन हैं आम्रपाली ?

यह शो करीब 500 ईसा पूर्व वैशाली गणराज्य की नगरवधू राज नर्तकी और शाही वैश्या आम्रपाली के जीवन पर आधारित होगी। बाद में आम्रपाली ने बौद्ध दीक्षा ग्रहण किया और निर्वाण प्राप्त कर अरहंत बनी। अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली आम्रपाली ने अंत में सभी विलासिता को त्याग दिया और बौद्ध भक्त बनकर ब्रह्मचर्य को अपनाया।

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट के नेशनल अवॉर्ड पर कंगना रनौत ने किया कटाक्ष, कहा- 'मुझे मिला सम्मान तो नाराज हो गई'

यमुनाबाई ने बढ़ाया हौसला

आम्रपाली को सरबजीत, मैं अटल हूं और स्वातंत्र्यवीर सावरकर फिल्मों के निर्माता संदीप सिंह बना रहे हैं। वहीं, वेब सीरीज को प्रख्यात संगीतकार इस्माइल दरबार संगीत देंगे। इस शो में आम्रपाली की समृद्धि और दिव्यता को दर्शाने के लिए अलग-अलग भावनाओं से परिपूर्ण दस गाने होंगे। अंकिता का कहना है, 'फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर में यमुनाबाई की भूमिका निभाने के लिए मुझे दुनिया भर से खूब सराहना मिली है। जिसके कारण मुझे सशक्त भूमिकाओं के साथ फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।