Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anjali Arora Boyfriend: कौन हैं अंजलि का प्यार आकाश, बदनामी के बाद भी नहीं छोड़ा साथ?

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 02:39 PM (IST)

    Who Is Akash Sansanwal सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा की शादी को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। हाल ही मैं पैपराजी ने भी उनसे शादी की तारीख पूछी थ ...और पढ़ें

    कौन हैं अंजलि अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल/ फोटो- Jagran Graphics
    कौन हैं अंजलि अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. कौन हैं अंजलि के ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल
    2. बीजेपी से जुड़े हुए हैं आकाश संसनवाल?
    3. क्या है आकाश संसनवाल का प्रोफेशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कच्चा बादाम' गर्ल बनकर सोशल मीडिया पर मशहूर हो चुकीं अंजलि अरोड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लॉकअप सीजन 1 में नजर आईं अंजलि के सोशल मीडिया पर चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं।

    वह जो भी कहती हैं और करती हैं, वह देखते ही देखते वायरल हो जाता है। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बीते दिन पैपराजी ने जब उनसे ये पूछा था कि वह शादी कब कर रही हैं, तो तपाक से उनके ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल ने कहा कि अगर डेट पता चल जाए, तो मुझे भी बता देना।

    आकाश-अंजलि काफी समय से रिश्ते में हैं। कौन हैं आकाश संसवानी, जिन्होंने अंजलि का MMS वायरल होने के बाद भी नहीं छोड़ा उनका हाथ और हर मुसीबत में दिया उनका साथ, चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें-

    बीजेपी से किस तरह से जुड़े हैं आकाश संसनवाल? 

    आकाश संसनवाल और अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड की तरह ही डिजिटल क्रिएटर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर तकरीबन 50 हजार से ज्यादा प्रशंसकों की लिस्ट है। आकाश सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर शेयर करते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जल्द शादी करने वाली हैं कच्चा बादाम फेम Anjali Arora? ब्वॉयफ्रेंड बोले मुझे भी डेट बता देना

    उन्होंने अधिकतर रील्स अंजलि अरोड़ा के साथ ही शेयर की हैं। वह 307 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें एक्टर्स और क्रिकेटर्स शामिल हैं।

    अपने इस ऑफिशियल अकाउंट के साथ-साथ आकाश बीजेपी का एक इंस्टाग्राम पेज भी चलाते हैं, जिसमें उन्होंने अधिकतर बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के पोस्टर्स शेयर किये हैं और खुद को बीजेपी पार्टी के ओबीसी मोर्चा महरौली दिल्ली का उपाध्यक्ष बताया है।

    कब किया था अंजलि अरोड़ा ने रिश्ता ऑफिशियल?

    आकाश संसनवाल और अंजलि अरोड़ा ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा साल 2021 में की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन मनाते हुए एक फोटो पोस्ट की थी। साल 2024 में अप्रैल में अंजलि ने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें आकाश उन्हें अंगूठी पहना रहे हैं।

    वीडियो देख लोगों को ऐसा लगा कि दोनों ने सगाई कर ली है, लेकिन ऐसा नहीं था। अंजलि ने बाद में खुद ही अपने चाहने वालों को बता दिया था कि उन्होंने कोई सगाई नहीं की है, ये बस एक अप्रैल फूल था।

    MMS लीक के बाद भी नहीं छोड़ा साथ

    आकाश अपनी गर्लफ्रेंड अंजलि से बेहद प्यार करते हैं। साल 2022 में जब लॉकअप का सीजन खत्म हुआ था, उसके कुछ दिनों बाद ही अंजलि का एक MMS वीडियो लीक हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस मुश्किल घड़ी में जहां लोग इन्फ्लुएंसर को ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे थे, तो वहीं आकाश उनके साथ बदनामी के बाद भी खड़े हुए थे।

    हालांकि, बाद में अंजलि ने खुद ये क्लियर किया था कि वीडियो में दिख रही लड़की वह नहीं हैं, बल्कि कोई और है। अंजलि सोशल मीडिया पर तब लोगों की नजरों में आई थीं, जब उन्होंने 'कच्चा बादाम' पर एक रील बनाई थी। उन्हें काफी बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ती हैं। मुनव्वर फारूकी संग भी अपने रिश्ते को लेकर वह सुर्खियों में आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: 'शुक्रिया मुझे बचा लिया', Bigg Boss OTT 3 को लेकर 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा ने किया चौंकाने वाला कमेंट