Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: एक चुटकुले ने डाला जेल के अंदर, जानें कौन हैं मुनव्वर फारुकी जिनकी सलमान के शो में हुई है एंट्री

    Updated: Sun, 15 Oct 2023 11:00 AM (GMT+05:30)

    मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को देशभर के लोग पसंद करते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कंगना के शो में आने के बाद उनके करियर ...और पढ़ें

    Munawar Faruqui in Salman Khan show Bigg Boss 17
    Munawar Faruqui in Salman Khan show Bigg Boss 17

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स चैनल के मोस्ट अवेटेड शो 'बिग बॉस 17' को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। कुछ ही घंटों में इसका ग्रैंड प्रीमियर होगा और सलमान खान एक बार फिर होस्ट बनकर धमाका करते नजर आएंगे। लोगों में इस बात की काफी उत्सुकता देखने को मिली कि इस बार के सीजन में कौन किससे पंगा लेता नजर आएगा। कुछ सेलेब्स के वीडियो सामने आ गए हैं। वहीं, सेट से सलमान की एक ऐसे कंटेस्टेंट के साथ तस्वीर सामने आई है, जिसका नाम सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

    सलमान के शो में पक्की हुई इस कंटेस्टेंट की एंट्री

    आखिरकार उस नाम पर मुहर लग ही गई, जिसका फैंस को इंतजार था। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की एंट्री 'बिग बॉस 17' में पक्की हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सलमान खान और मुनव्वर फारुकी की तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में मुनव्वर का चेहर पूरी तरह नहीं दिखाया गया है, लेकिन साइड झलक से साफ है कि सलमान, मुनव्वर से बातें कर रहे हैं। 'बिग बॉस 17' में जाने को लेकर मुनव्वर फारुकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड भी कर रहे थे।

    इस विवाद से सुर्खियों में आए थे मुनव्वर

    मुनव्वर फारुकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग एंजॉय करते हैं। पेशे से स्टैंड अप कॉमेडियन, मुनव्वर ने 'लॉक अप' में अपनी बातों से कंगना और फैंस का दिल जीत लिया था। वह इस शो के विनर रहे, जिसके बाद उन्हें कई और शो के भी ऑफर आने लगे। आज मुनव्वर म्युजिक वीडियोज के लिए गाते हैं और उन्हें फीचर करते भी दिखाई देते हैं।

    मुनव्वर का नाम पहली बार तब चर्चा में आया, जब उन्होंने कथित तौर पर भगवान राम और माता सीता के नाम पर अभद्र टिप्पणी की थी। यही नहीं, बल्कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर भी मजाक किया था। मुनव्वर को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फारुकी को रिहा कर दिया था। मगर जेल से छूटने के बाद मुनव्वर के 12 शो कैंसिल हो गए थे। मुनव्वर का शो होना था- डोंगरी टू नोव्हेयर, जिसे जब बंद करने को कहा गया, तो स्टैंड अप कॉमेडियन ने कॉमेडी छोड़ने के संकेत दिए।

    खबरें और भी

    मुश्किलों से भरी रही कॉमेडियन की लाइफ

    'लॉक अप' सीजन में मुनव्वर ने अपनी शादी का खुलासा किया था। हालांकि, वह अब अपनी वाइफ के साथ नहीं रहते। मुनव्वर ने यह भी रिवील किया था कि वह एक्ट्रेस नजीला के साथ रिलेशन में हैं। इस शो से मुनव्वर के करियर को उड़ान मिली। रणवीर अलहाबादिया के पॉडकास्ट में मुनव्वर ने बताया था कि उनकी मां का नाम मुमताज था। 16 साल से वह उनसे मिले नहीं हैं क्योंकि वह इस दुनिया में हैं ही नहीं।

    मुनव्वर ने बताया था कि छठे स्टैंडर्ड के बाद पढ़ाई करना मुश्किल हो गया था क्योंकि पैसे नहीं थे। उन्होंने एक गिफ्ट शॉप पर काम किया, जिसके लिए उन्हें 800 रुपये हर महीने मिलते थे। बाद में 1800 मिलने लगे।

    मां ने किया था सुसाइड

    मुनव्वर का बचपन बहुत अमीरी में तो क्या, एक ठीकठाक मिडिल क्लास फैमिली में तक नहीं बीता था। उनकी मां और दादी समोसे बनाया करती थीं, जिसे वह बेचने जाते थे। इस दौरान कई बार उनकी उंगलियां जलीं। मां की भी उंगलिया जलीं, लेकिन वह समय के साथ जीना सीख गए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी मां को बहन की शादी के लिए जिम्मेदार माना जाता था। उन पर 3,500 का कर्ज था। ऐसे कई कारण थे, जिसकी वजह से उनकी मां ने अपनी जिंदगी खत्म कर दी।