विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नस्लभेदी टिप्पणियों का हुईं शिकार, Alia Bhatt को लेकर कही ऐसी बात, जानें कौन हैं Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट Chum Darang

Published: Mon, 07 Oct 2024 05:42 PM (GMT+05:30)

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इस बार कई ऐसे चेहरे देखने को मिले हैं जो ग्लैमर वर्ल्ड का ...और पढ़ें

'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट चुम दरांग .
'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट चुम दरांग .

HighLights

  1. 'बिग बॉस 18' में शामिल हुईं चुम दरांग
  2. आलिया भट्ट के साथ किया है काम
  3. भूमि पेडनेकर के भी साथ शेयर किया है स्क्रीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई चेहरे शामिल हुए हैं। विवियन डिसेना से लेकर चाहत पांडे तक, शो में कुछ पॉपुलर चेहरों ने शिरकत की है। इन सबके बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की को-स्टार चुम दरांग ने भी 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लिया है। 

चुम दरांग (Chum Darang) ग्लैमर की दुनिया में नया नाम नहीं हैं। उन्होंने आलिया भट्ट के अलावा बी टाउन के कुछ और सितारों संग भी काम किया है। हालांकि, चुम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का नामी चेहरा नहीं हैं, लेकिन बिग बॉस 18 में आने के बाद उन्हें नोटिस किए जाने की संभावना तेज हो गई है।

अरुणाचल प्रदेश से हैं चुम दरांग

16 अक्टूबर, 1991 को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में जन्मी चुम दरांग एक्टिंग के ख्वाब को पूरा करने के लिए मुंबई आई थीं। उन्होंने टूरिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। चुम को हमेशा से एक्टिंग का शौक रहा है और यही शौक उन्हें मायानगरी मुंबई खींच ले आया।

चुम ने वेब सीरीज से डेब्यू किया था। वह 'पालात लोक' में छोटे से रोल में नजर आई हैं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में काम किया है, जिसके जरिये उनका एक्टिंग करियर ग्राफ पहले से थोड़ा इम्प्रूव जरूर हुआ। 'बधाई दो' फिल्म में चुम ने भूमि पेडनेकर की गर्लफ्रेंड का रोल किया था। 

जीते कई ब्यूटी पेजेंट्स भी

एक्टिंग से पहले चुम ने कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया और उन्हें जीता भी। उन्होंने मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल, 2017 का ताज जीता था। इसके अलावा वह 'मिस इंडिया अर्थ 2016', और 'मिस एशिया वर्ल्ड 2017' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह Miss AAPSU (All Arunachal Pradesh Students' Union) का का ताज भी अपने नाम कर चुकी हैं।

भेदभाव का हुईं शिकार

चुम दरांग को एक्टिंग लाइन में आने के बाद भेदभाव का भी सामना करना पड़ा। वह यहां नस्लभेदी टिप्पणियों का शिकार हो चुकी हैं। कभी कोई उन्हें 'मिस चाइनीज' तो कभी 'चिंकी' कहकर चिढ़ाता था।

आलिया भट्ट को लेकर कही ये बात

हाल ही में सिद्धार्थ कनन यूट्यूब पर चुम दरांग का इंटरव्यू अपलोड किया गया। इसमें एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने आलिया भट्ट के साथ काम किया है। वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में तमाम कोठे वाली लड़कियों में से एक थीं। चुम ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आलिया को याद भी होगा कि वह कौन हैं या आलिया उन्हें पहचान तक पाएंगी।

अरुणाचल प्रदेश में है बिजनेस

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ चुम बिजनेस वुमन भी हैं। उन्होंने 2018 में पासीघाट में ही 'कैफे चू' नाम से रेस्टोरेंट खोला। हाल फिलहाल में उनका फुल फोकस 'बिग बॉस 18' शो पर है।

यह भी पढ़ें: कौन है Bigg Boss का मालिक? कब शुरू हुआ था सलमान खान का रियलिटी शो, जानिए पूरा इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।